फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crusher owner was killed for slapping

थप्पड़ मारने पर की थी कोल्हू मालिक की हत्या

Sat, 25 Sep 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Crusher owner was killed for slapping
थप्पड़ मारने पर की थी कोल्हू मालिक की हत्या
विज्ञापन

बिजनौर। थप्पड़ मारकर भगा देने की रंजिश में कोल्हू मालिक मौसम अली की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 15-15 हजार के दो इनामी हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि, तीसरा आरोपी हिस्ट्रीशीटर फरार है।

शुक्रवार को एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने कोल्हू मालिक मौसम अली हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि हत्यारोपी शाकिर और जावेद निवासीगण फरीदपुर भोगन थाना कोतवाली शहर को गिरफ्तार किया है। 14 सितंबर को भोगनवाला निवासी मौसम अली की उनके कोल्हू पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कुछ दिन पहले जाकिर मौसम अली के कोल्हू पर गया था, जिस पर मौसम अली ने अपने कोल्हू पर आने से मना कर दिया। इस बीच कहासुनी हुई तो मौसम अली ने दो थप्पड़ मारकर भगा दिया था। इसी रंजिश को लेकर जाकिर ने अपने बेटे शाकिर और भतीजे जावेद को संग लेकर मौसम अली की गोली मारकर हत्या कर दी। जाकिर फरार है, जोकि शहर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर भी है। आरोपियों पर एसपी ने 15-15 हजार का इनाम भी घोषित किया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दो तमंचे और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। प्रेस वार्ता में एसपी देहात रामअर्ज और सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed