फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crowds start appearing in markets since morning

सुबह से ही बाजारों में दिखने लगती है भीड़

Tue, 12 May 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Crowds start appearing in markets since morning
सुबह से ही बाजारों में दिखने लगती है भीड़
विज्ञापन

बिजनौर। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। बाजार से लेकर सब्जी व फल मंडी तक लोग सड़कों पर दिखे। हालांकि बाजार के मुकाबले गली मोहल्लों में लॉकडाउन का पालन ज्यादा हो रहा है।
मंगलवार को जिला मुख्यालय पर एक और कोरोना संक्रमित मिलने के बाद भी लोग अपने घरों में नहीं बैठे। सुबह से ही बाजार में लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी। मुख्य बाजार, सिविल लाइन, फल व सब्जी मंडी में लोग सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के बिना ही घूमते रहे। बैंकों में भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस ने मंगलवार को भी सख्ती दिखाई। दुकानदारों से भी सोशल डिस्टेंसिंग के पालन का आह्वान किया। हालांकि कई मोहल्लों में लॉक डाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया जा रहा है। एसडीएम बृजेश कुमार के अनुसार जनता से लॉकडाउन का पालन करने के लिए लगातार कहा जा रहा है। पुलिस भी सख्ती कर रही है। बैंकों में पुलिस जाकर सोशल डिस्टेंसिंग की स्थिति देख रही है।
विज्ञापन

बैंक खुलने से पहले ही लग जाती है भीड़
अफजलगढ़। नगर में लॉकडाउन का पालन कराना पुलिस के लिए चुनौती बनता जा रहा है। बाजार के साथ-साथ बैंक और सब्जी मंडी में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बैंक खुलने से पहले ही लोगों की भीड़ लग जाती है। वहीं नगर की सब्जी मंडी में रात्रि 3 बजे से सवेरे 7 बजे तक खुल रही है। मंडी में होम डिलीवरी करने वालों सहित ग्राहकों की भारी भीड़ हो जाती है। इस दौरान ग्राहकों व दुकानदारों द्वारा सामाजिक दूरी व लॉकडाउन का पालन नहीं किया जा रहा है। अधिकतर लोग बिना मास्क के ही नजर आते हैं। इस संबंध में सीओ महेश कुमार का कहना है कि लॉकडाउन का पालन सख्ती के साथ कराया जाएगा।

अफजलगढ़ में बूंदाबांदी के बावजूद घंटो पूर्व पीएनबी की लाइन में लगे उपभोक्ता ।

अफजलगढ़ में बूंदाबांदी के बावजूद घंटो पूर्व पीएनबी की लाइन में लगे उपभोक्ता ।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed