फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crowds of buyers gathered in Dhampur vegetable market

धामपुर सब्जी मंडी में खरीदारों की उमड़ी भीड़

Mon, 23 Mar 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Crowds of buyers gathered in Dhampur vegetable market
धामपुर सब्जी मंडी में खरीदारों की उमड़ी भीड़
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। जनता कर्फ्यू के बाद सोमवार को बड़ी मंडी में सब्जी खरीदने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही। जहां पूरा देश कोरोना वायरस महामारी की आशंका को लेकर दहशत में है। वहीं सब्जी मंडी में लोगों पर इसका असर कम दिखाई दे रहा है। लोगों ने बेधड़क बगैर मास्क खरीदारी की। विक्रेताओं ने भी मास्क नहीं लगा रखे थे। धामपुर बड़ी मंडी में प्रतिदिन बाहर से व्यापारी सब्जी लेकर आते हैं। बाद में सब्जी मंडी में दिन भर बाजार लगा रहता है। सरकार द्वारा एडवाइजरी जारी करने के बाद भी लोगों पर इसका असर कम नजर आ रहा है। लोग बगैर मुंह पर मास्क लगाए बड़ी मंडी में सब्जी खरीदते नजर आए। नगर के दिनेश कुमार, राजू पंजाबी का कहना है कि लोगों को एडवाइजरी माननी चाहिए। बीमारी को हलके में लेना देश को संकट में डालना है। इसलिए जहां भी जाओ, मुंह, नाक पर मास्क लगाकर जाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed