फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crowds gathered to pick election symbol

चुनाव चिह्न लेने के लिए उमड़ी भीड़

Sun, 11 Apr 2021 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered to pick election symbol
नजीबाबाद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रक्रिया में चुनाव चिन्ह लेने को लगी प्रत्याशियों की भीड? - फोटो : NAZIBABAD
चुनाव चिह्न लेने के लिए उमड़ी भीड़
विज्ञापन

नजीबाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नाम वापसी के बाद तीन बजे से ग्राम प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्यों को चुनाव चिह्न आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव चिह्न लेने के लिए दोपहर बाद बड़ी संख्या में प्रत्याशी पहुंचे।
एसडीएम परमानंद झा, सीओ गजेंद्र पाल सिंह की निगरानी में ब्लॉक कार्यालय परिसर में त्रिस्तरीय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया चल रही है। निर्वाचन प्रक्रिया के आरओ केसी जोशी, पीडी एवं प्रभारी बीडीओ वीपी श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत ऋषि कुमार की निगरानी में रविवार को अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी हुई। वापसी के तुरंत बाद ग्राम प्रधान बीडीसी सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्यों को चुनाव चिह्न आवंटित करने का सिलसिला शुरू हुआ। आरओ के अनुसार सभी प्रत्याशियों को देर शाम तक चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

हर्ष पाराशर का बीडीसी बनना तय
नजीबाबाद। ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदार गांव शाहपुर उमराव के क्षेत्र पंचायत सदस्य हर्ष पाराशर का निर्विरोध बीडीसी सदस्य बनना तय हो गया है। लाहकला क्षेत्र के अन्य चार प्रत्याशियों मो. मुत्तलिब, डा. अशरफ अंसारी, मो. जुल्फकार और राजेश सिंह ने हर्ष पाराशर के पक्ष में अपने नाम वापस ले लिए। अपने वार्ड से अब हर्ष पाराशर की बीडीसी सदस्य निर्वाचित होने की औपचारिकताएं पूरी होनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed