फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crowding without masks, risk of infection

बिना मास्क उमड़ रही भीड़, संक्रमण का खतरा

Fri, 26 Feb 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Crowding without masks, risk of infection
बिना मास्क उमड़ रही भीड़, संक्रमण का खतरा
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद के हालात फिलहाल ठीक हैं, फिर भी खतरा अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हैं। वैक्सीन आने के बाद से 95 फीसदी लोगों ने मास्क को खूंटी पर टांग दिया है, जबकि शासन की गाइडलाइन है कि वैक्सीनेशन के बाद भी दो गज दूरी और मास्क अनिवार्य है।
महाराष्ट्र, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब आदि प्रदेशों में फिर से हालात बिगड़ने लगे हैं। कई स्थानों पर रात का लॉकडाउन लगाया जा चुका है, जबकि कई स्थानों पर एक सप्ताह के लिए पूर्ण रूप से लॉकडाउन लगाया जा चुका है। हालात यही रहे तो जनपद में लॉकडाउन की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद लोग समझने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

बेशक वर्तमान में जनपद में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने की रफ्तार पर ब्रेक लगा हुआ है। लेकिन खतरा पूरी तरह से टला नहीं है। पर अब लोग पूरी तरह बेपरवाह हो चुके हैं। जिले में बैंकों से लेकर बाजारों और बस अड्डों तक सभी जगह लोग कोविड नियमों की पूरी तरह से अनदेखी कर रहे हैं। न दो गज की दूरी बनाई जा रही है और न ही अधिकांश लोग मास्क का प्रयोग कर रहे हैं। दूसरे प्रदेशों में हालात बदतर होने के बावजूद भी जिले की जनता सबक लेने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को जनपद में बस अड्डों, बैंकों आदि पर बिना मास्क के ही घूमने का सिलसिला जारी रहा। कुछ लोग तो इस भीड़ को देखकर डरते हैं और वे मास्क आदि का प्रयोग करते हैं। सीएमओ विजय कुमार यादव का कहना है कि पुलिस को इस बारे में कार्रवाई करनी चाहिए। कोरोना से अगर बचना है तो जिले के लोगों को लापरवाही छोड़नी होगी। स्वयं जागरूक होकर कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करें तो कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है।

बिजनौर में मुख्य बाजार में बिना मास्क के उमड़ रही भीड़।

बिजनौर में मुख्य बाजार में बिना मास्क के उमड़ रही भीड़।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed