फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crowd overflowing in Dhampur market

दो गज दूरी, मास्क है जरूरी का नहीं हो रहा पालन

Thu, 22 Apr 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Crowd overflowing in Dhampur market
धामपुर सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां, लोगों पर कोरोना का अभी भी भय नहीं। - फोटो : DHAMPUR
दो गज दूरी, मास्क है जरूरी का नहीं हो रहा पालन
विज्ञापन

धामपुर। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ने के बाद भी लोगों में इसका कोई डर नहीं दिख रहा है। नई मंडी में बृहस्पतिवार को सामान की खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ रही। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना तो दूर प्रेरित करने का प्रयास करने के बाद भी लोग आपस में झगड़ रहे थे। लोगों का कहना था कि आप सावधान रहकर बचाव करो। हमें सावधान होने के बारे में मत बताओ।

सरकार की ओर से शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन लगाने के डर से लोग खाने पीने का सामान जमा करने में लगे हैं। व्यापारियों ने भी लॉकडाउन का डर दिखा मनमाने दामों पर खाद्यान्न वस्तुओं को बेचना शुरू कर दिया है। ग्राहक बबीता, आदेश, अर्चना, रविता, सविता, कमलेश का कहना है कि कोरोना महामारी से बचने के लिए काढ़ा जरूरी बताया जा रहा है। तो इसलिए परिवार के हिसाब से सिया मिर्च, लोंग, दालचीनी, हल्दी, छोटी पीपल, अजवाइन आदि सामान को खरीदकर रख रहे हैं। नगर के रमेश सिंह, दिनेश अग्रवाल, मनोज कुमार, जावेद रहमान व सलमान का कहना है कि सरकार ने गाइडलाइन जारी कर रखी है। परंतु इसके बावजूद भी लोग पालन नहीं रहे है।उधर एसपी पूर्वी धामपुर अनित कुमार का कहना है कि सरकारी आदेशों का पालन कराने को वह स्वयं पुलिस बल के साथ रात को आठ बजे से बाजार को बंद करा देते है। बुधवार को जिस व्यापारी ने आठ बजे बंद करने में आनाकानी की। उस पर सख्ती कर दूकानों को बंद कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed