{"_id":"63b1ca4801314623f06991ed","slug":"crowd-of-tourists-remained-in-amangarh-on-the-first-day-of-the-year-bijnor-news-mrt620155995","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: साल के पहले दिन अमानगढ़ में रही पर्यटकों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: साल के पहले दिन अमानगढ़ में रही पर्यटकों की भीड़
विज्ञापन
अमानगढ़ में सफारी करने के लिए पहुंचे पर्यटक
- फोटो : BIJNOR
साल के पहले दिन अमानगढ़ में रही पर्यटकों की भीड़
रेहड़ (बिजनौर)। साल 2023 के पहले दिन अमानगढ़ में पर्यटकों की भीड़ रही। पर्यटकों ने नए साल पर वन्य जीव देखने के लिए जिप्सी से सफारी की। रोजाना की तुलना में नववर्ष पर अमानगढ़ जाने वाले पर्यटकों की भी बढ़ी। रविवार को 48 पर्यटकों ने अमानगढ़ की सफारी का आनंद उठाया।
दूर-दूर से पर्यटक अमानगढ़ रेंज को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। अमानगढ़ में बाघ, हाथी, चीतल, सांप, गिद्ध आदि वन्य जीव देखने को मिलते हैं। रविवार को नववर्ष के अवसर पर बाघ की एक झलक देखने के लिए पर्यटकों उत्सुकता बढ़ गई। जिप्सी में अमानगढ़ की सफारी कर रहे पर्यटक कैमरा लेकर जीव-जंतुओं के फोटो खींचने लगे। अमानगढ़ में नववर्ष पर आने वाले पर्यटकों की संख्या ज्यादा रही। पहले तो रोजाना करीब 25 पर्यटक ही पहुंचते थे, लेकिन रविवार को 48 पर्यटकों ने अमानगढ़ की सफारी की। कुछ पर्यटक जिप्सी नहीं मिलने की वजह से लौट गए। डिप्टी रेंजर शयामलाल यादव ने बताया की नव वर्ष 2023 के प्रथम दिन रविवार को अमानगढ़ में जंगल सफारी करने वालो पर्यटकों की भीड़ रही। हालांकि ठिठुरन भरी सर्दी के चलते सुबह की पाली में अधिक भीड़ नहीं रही, लेकिन दोपहर बाद भीड़ बढ़ गई। सुबह 18 और शाम को 30 पर्यटकों ने जमकर जंगल घूमने का लुत्फ उठाया। वन्य जीवों को देखकर पर्यटक रोमांचित हो गए। सभी जिप्सियां बुक रहीं।