{"_id":"65e4b94270340afc5e01ea47","slug":"crowd-of-people-gathering-in-village-festival-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-120152-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गांव महोत्सव में उमड़ रही जनमानस की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गांव महोत्सव में उमड़ रही जनमानस की भीड़
विज्ञापन
अमर उजाला के गांव महोत्सव में लगे है विभिन्न कंपनियों के स्टॉल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। उमर उजाला के गांव महोत्सव के दूसरे दिन लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। खराब मौसम के बाद भी लोगों का मेले में पहुंचने का सिलसिला शाम तक जारी रहा। स्टालों पर पहुंचकर लोगों ने अपनी जरूरत के सामान के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मेले में तकनीकी उपकरण, उन्नत बीज, बाइक, विभिन्न प्रकार के आचार, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पादित सामान देखे और खरीदे। चिकित्सकों के शिविर में निशुल्क जांच कराई।
डाबर के स्टाल पर लोगों ने चंपी कराकर दूर कराया तनाव
रविवार को भी डाबर कूल किंग आयुर्वेदिक तेल की स्टाल पर लोगों की फ्री में चंपी की गई। चंपी कराने के लिए स्टाल पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। चंपी कराकर अपना तनाव दूर कराया। स्टाल पर गेम कराए गए, जिसमें लोगों ने ऑफर पाकर खरीदारी की।
लकी ड्राॅ में इनाम पाकर खुशी हुए लोग
महोत्सव में हर घंटे में लकी ड्राॅ हुए। ड्राॅ की लोगों ने खूब पर्चियां डाली। ड्राॅ की पर्ची बच्चों और अतिथियों द्वारा निकलवाई गई। विजेताओं को अतिथियों ने इनाम में उपहार वितरित किए। उपहार पाकर युवा, बच्चे और महिलाएं खुश हुई।
विज्ञापन
हीरो मोटोकॉर्प के स्टाल पर लगी रही कतार
गांव महोत्सव में हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड के स्टाल पर आए लोगों ने बाइकों को देखा। बाइक खरीदने के लिए स्कीम की जानकारियां प्राप्त की। कंपनी कर्मियों ने लोगों को कंपनी के विशेष ऑफर के तहत नई एचएफ डीलक्स की बुकिंग करने पर एक फरवरी से 31 मार्च तक कुल 3,100 रुपये और नई सुपर स्प्लेंडर एक्स टेक की बुकिंग पर 2 से 4 मार्च तक कुल 3,000 रुपये का डिस्काउंट की जानकारी दी। कई लोगों ने वाहनों की टेस्ट ड्राइव ली।
निशुल्क जांच कराई
विवेक हॉस्पिटल की ओर से गांव महोत्सव में स्वास्थ्य जांच के लिए स्टाल लगाई गई। स्टाल पर आयुष्मान कार्ड पर हॉस्पिटल में निशुल्क इलाज किए जाने है। साथ ही मोतिया बिंद के निशुल्क आपरेशन भी हॉस्पिटल में होंगे।
प्रतिभा दिखाने के लिए दिया मंव
अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए अमर उजाला की ओर से आयोजित तीन दिवसीय गांव महोत्सव में युवाओं और खिलाड़ियों को एक अच्छा प्लेट फार्म उपलब्ध कराया गया है। इच्छुक प्रतिभागी अपना पंजीकरण कराने के लिए मोबाइल नंबर 9654280624, 9760863195 पर संपर्क कर सकते हैं।
विभिन्न कोर्स की दी गई जानकारी
इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटेलिटी मैनेजमेंट एंड साइंसेज (आईएचएमएस) कोटद्वार के स्टाल पर पहुंचकर युवाओं ने विभिन्न काेर्स के बारे में जानकारी प्राप्त की। कर्मचारियों ने युवाओं को आईटी कोर्स बीसीए, बीएसई आईटी, एमसीए, मैनेजमेंट कोर्स बीबीए, एमबीए और होटल मैनेजमेंट कोर्स बीएचएम, एमएचएम, सीएचएम के लिए एडमिशन लेने की प्रक्रिया और लाभ बताए। साथ ही पहले सेमेस्टर की फीस में 50 प्रतिशत की छूट देने की भी जानकारी दी।
कबड्डी प्रतियोगिता में दिखाया दम खम
नुमाश ग्राउंड में आयोजित ‘अमर उजाला जुनून खेल का’ कबड्डी प्रतियोगिता में स्टेडियम के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। बालक वर्ग की कई टीमों ने प्रतिभाग किया। स्टेडियम ए और स्टेडियम बी के बीच मुकाबला रोमांचक रहा। स्टेडियम टीम ए विजेता बनी। विजेता टीम को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इससे पहले अतिथि ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर खेल शुरू कराया। इस अवसर पर कबड्डी कोच अंशु चौधरी, जिला व्यायाम शिक्षक अरविन्द अहलावत, कोच अशोक त्यागी, विनय तितोरिया आदि उपस्थित रहे।
असली हीरो के नाम से सम्मानित किया
गांव महोत्सव में नूरपुर ब्लाॅक प्रमुख आकांक्षा चौहान एवं शोरूम मैनेजर साजिया ने असली हीरो सतीश कुमार सैनी, योगेंद्र सिंह, आशीष गिरी, राजीव कुमार, अमित कुमार को प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया। सभी इनाम पाकर खुश हुए।
बीमा कराने पर हेलमेट फ्री
हेलमेट के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आईएनए इंश्योरेंस हब पर स्कूटी का थर्ड पार्टी बीमा कराने पर एक हेलमेट फ्री दिया जा रहा है। संस्था की ओर से ये आफर 10 मार्च 2024 तक के लिए रहेगा।