फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crowd in the market, customer absent

बाजार में भीड़ पूरी, ग्राहक नदारद

Mon, 01 Jun 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Crowd in the market, customer absent
बिजनौर में मुख्य बाजार में उमड़ी काफी भीड़। - फोटो : BIJNOR
बाजार में भीड़ पूरी, ग्राहक नदारद
विज्ञापन

बिजनौर। शासन की छूट के बाद भी अभी व्यापारियों ने बाजार शाम छह बजे तक ही खोलने का निर्णय लिया है। शासन द्वारा लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद भी व्यापारियों ने सोमवार को शेड्यूल के हिसाब से ही दुकानें खोलीं। बाजार मेें भीड़ भी सामान्य दिनों की तरह रही। लेकिन दुकानों पर ग्राहक नहीं पहुंचे।
सोमवार को लॉकडाउन में छूट बड़े स्तर पर शुरू हुई। माना जा रहा था कि सोमवार को बाजार में ज्यादा भीड़ आएगी। साथ ही यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि सभी व्यापारी शासन के नियमों को धता बताते हुए सभी दुकान खोलेंगे। लेकिन सोमवार को भी बाजार में उतनी ही भीड़ आई जो लॉकडाउन 4 में आनी शुरू हो गई थी। शासन, प्रशासन ने दुकानों के माल जैसे जूते, घड़ी, मोबाइल आदि के आधार पर उनके खुलने के दिन निर्धारित किए हैं। व्यापारियों ने प्रशासन के इस शेड्यूल का पूरी तरह पालन किया। सोमवार को कई तरह के सामानों की दुकानें बुरी तरह बंद रहीं। लगभग आधा बाजार बंद रहा। बाजार में आने जाने वाले लोग ही दिखाई है। ग्राहक के नाम पर केवल परचून की दुकानों पर ही कुछ खरीदारी होती दिखती है। धार्मिक स्थल व मॉल अब भी बंद हैं। शासन ने दुकानदारों को दुकान खोलने के लिए सुबह नौ से रात नौ बजे तक का समय निर्धारित कर दिया है। लेकिन व्यापारी अभी शाम को छह बजे तक ही दुकान खोलने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष मनोज कुच्छल का कहना है कि कोरोना का कहर अब भी है और बाजार में ग्राहक नहीं हैं। ऐसे में व्यापारियों ने शाम को छह बजे तक ही बाजार खोलने का निर्णय लिया है। इससे कोरोना से बचाव भी होगा और व्यापारी अपने परिजनों के साथ समय भी बिता पाएंगे। यूं तो खोलने को पूरी रात बाजार खोल सकते हैं लेकिन इससे कोई फायदा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी खुली दुकानें : मोबाइल, कपड़े, इलेक्ट्रानिक्स, होटल, बेकरी, मिठाई, किराना।
ये रही बंद : बर्तन, गिफ्ट सेंटर, जूते, घड़ी, जनरल मर्चेंट, होटल।
इन पर भी हैं ताले : मॉल, सिनेमा हॉल, मंदिर, मस्जिद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed