फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crowd in banks, line kept long

बैंकों में उमड़ी भीड़, लंबी लगी रही लाइन

Mon, 13 Apr 2020 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Crowd in banks, line kept long
अफजलगढ़ पीएनबी के बाहर पैसे निकालने के लिए सवेरे छह बजे से लाइन में लगी और बैठी महिलाएं। - फोटो : BIJNOR
बैंकों में उमड़ी भीड़, लंबी लगी रही लाइन
विज्ञापन

बिजनौर। लॉकडाउन बढ़ने के कयास के बीच दो दिन बाद सोमवार को खुले बैंकों के बाहर भारी भीड़ उमड़ी। दोपहर के बाद तक बैंकों के बाहर ग्राहकों की लाइन लगी रही।
केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक मदद के लिए जन धन योजना के खातों, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों एवं उज्ज्वला योजना के खातों में रुपये भेजे जा रहे हैं। रुपये निकालने के लिए ग्राहक बैंकों में पहुंच रहे हैं। सोश्साल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के चलते बैंकों के बाहर दूर तक लाइन लग जाती है। अग्रणी जिला प्रबंधक जोगेंद्र ग्रोवर ने बताया कि बैंकों में नकदी की कमी नहीं है। एटीएम मशीनों में भी रोज रुपया रखा जा रहा है। बैंकों की एटीएम कैश वैन भी पैसे दे रही हैं। ग्राहकों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। सभी को उनकी मांग के अनुसार रुपये दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अफजलगढ़ में सोमवार सुबह बैंक खुलने से करीब चार घंटे पहले ही महिलाओं की भीड़ लग गई। बैंक के बाहर पुलिस सोशल डिस्टेंस का पालन कराती रही। पीएनबी के मुख्य प्रबंधक उत्तम हवलदार ने बताया कि खाते में आए सिर्फ 500 रुपये निकालने के लिए ही रोजाना 400 से 500 ट्रांजेक्सन हो रहे है। उन्होंने ग्राहकों से किसी अफवाह पर ध्यान न देने ओर आवश्यकता पर ही पैसा निकालने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाठी फटकार कर व्यवस्था बनाई
हल्दौर। सोमवार को बैंक खुलते ही ग्राहकों की भारी भीड़ हो गई। हल्दौर, खासपुरा, नांगलजट, पावटी आदि स्थानों पर ग्राहकों की अधिक भीड़ रहे। जिससे सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था बिगड़ गई। गांव खासपुरा के प्रथमा सर्व यूपी बैंक में व्यवस्था बिगड़ने पर शाखा प्रबंधक योगेंद्र सिंह ने पुलिस को सूचना दी। पैजनियां चौकी प्रभारी दरोगा सुनील कुमार राठी मौके पर पहुंचे और भीड़ को लाठी फटकार कर बैंक के सामने से हटवाया।

बैंकों का निरीक्षण
कोतवाली देहात। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने टीम के साथ कस्बा कोतवाली देहात, अकबराबाद, बरूकी व शादीपुर में स्थित पंजाब नेशनल एवं भारतीय स्टेट बैंक और बैँक के विस्तार पटल संचालकों की चेकिंग की गई। उन्होंने चेकिंग के दौरान बैंकों व विस्तार पटल संचालकों की दुकान के बाहर लगी खाताधारकों की भीड़ को शारीरिक दूरी से लाइन लगवाकर बैठवाया।

हल्दौर के गांव खासपुरा के प्रथमा सर्व यूपी बैंक के सामने लगी लंबी लाइन और तैनात पुलिस।

हल्दौर के गांव खासपुरा के प्रथमा सर्व यूपी बैंक के सामने लगी लंबी लाइन और तैनात पुलिस।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed