फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crowd gathered on the last day of nomination in Najibabad

Bijnor News: नजीबाबाद - नामांकन के अंतिम दिन उमड़ी भीड़

Mon, 17 Apr 2023 11:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 17 Apr 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered on the last day of nomination in Najibabad
नजीबाबाद में नामांकन पत्र जमा कराते फिल्म प्रोड्यूसर वसीम कुरैशी।
- भाजपा सहित अंतिम दिन नजीबाबाद से जमा हुए छह नामांकन पत्र
विज्ञापन


फोटो-17एनजेडबी02आर

संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। नगर निकाय चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन नगर पालिका परिषद नजीबाबाद से भाजपा, बसपा और कांग्रेस सहित 10 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा कराए। किरतपुर नगर पालिका से सपा, बसपा, साहनपुर और जलालाबाद से भाजपा प्रत्याशियों ने अंतिम दिन नामांकन कराया।
नगर पालिका परिषद नजीबाबाद के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी नकुल अग्रवाल, कांग्रेस प्रत्याशी दयावती, बसपा प्रत्याशी महबूब अहमद सहित 10 प्रत्याशियों ने अंतिम दिन नामांकन कराए। भाजपा में लंबे अर्से से सक्रिय रहे समाजसेवी एवं फिल्म प्रोड्यूसर वसीम कुरैशी ने पार्टी की उपेक्षा के चलते निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नजीबाबाद नगर पालिका के लिए नामांकन कराया है। अंतिम दिन शुभम अग्रवाल, शबीना यासमीन ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया। नजीबाबाद नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए कुल 14 नामांकन जमा हुए।
विज्ञापन


उधर, नगर पंचायत साहनपुर से भाजपा प्रत्याशी तासीम अनवर सहित निर्दलीय प्रत्याशियों खुर्शीद मंसूरी, शहजाद अख्तर, अंजार हुसैन, कदीर अहमद ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराया। साहनपुर से सर्वाधिक 20 प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराया है। सबसे कम नगर पंचायत जलालाबाद से अध्यक्ष पद के लिए सात नामांकन कराए गए हैं। नामांकन के अंतिम दिन जलालाबाद से भाजपा प्रत्याशी फिरोजा खातून पत्नी मो. अख्तर के अतिरिक्त सबीहा नाज, फहमीदा और शादमा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर पालिका किरतपुर से 16 ने कराए नामांकन
नगर पालिका परिषद किरतपुर से अध्यक्ष पद के लिए अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह, सपा प्रत्याशी मो. मननान, बसपा प्रत्याशी मो. अरशद चौधरी सहित अंतिम दिन 10 प्रत्याशियों ने नामांकन कराए। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराने वालों में मो. इरशाद, शबाना इरशाद, रिचा चौधरी, मोबीन अंसारी, रईसा, शाहजहां खातून और रूबीना ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराया। किरतपुर से छह प्रत्याशी पहले ही नामांकन करा चुके हैं।




सदस्य पद के लिए बड़ी संख्या में नामांकन जमा

नगर पालिका परिषद नजीबाबाद सहित दो नगर पालिका और दो नगर पंचायत के सदस्य के लिए 353 नामांकन जमा कराए गए। नगर पालिका परिषद के 25 वार्डों के लिए 117, किरतपुर के 25 वार्ड के लिए 120 प्रत्याशियों ने सदस्य पद के लिए नामांकन कराया। साहनपुर से 67, जलालाबाद से सदस्य पद के लिए 49 प्रत्याशियों ने नामांकन जामा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed