{"_id":"6251339ada914e39b0097a23","slug":"crisis-on-wildlife-guldar-dead-body-found-in-bijnor-panic-among-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन्य जीवों पर संकट: बिजनौर में गुलदार का शव मिलने से हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन्य जीवों पर संकट: बिजनौर में गुलदार का शव मिलने से हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
Sat, 09 Apr 2022 12:49 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:49 PM IST
सार
बिजनौर में गुलदार का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं लोग अपने खेतों में जाने से डर रहे हैं। हालांकि गुलदार की मौत किस वजह से हई है, वन विभाग इसकी जांच में जुटा है।
विज्ञापन
बिजनौर में मिला गुलदार का शव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शनिवार सुबह नहटौर थानाक्षेत्र के गांव में एक गुलदार का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने आसपास के लोगों को घटना के संबंध में सूचित किया जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और गुलदार के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं गुलदार का शव मिलने से ग्रामीणों ने दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के ग्राम मूसेपर के जंगल में एक किसान के खेत में गुलदार का शव दिखाई देने पर हड़कंप मच गया। गुलदार का शव मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी।
यह भी पढ़ें: एमएलसी चुनाव : भाजपा और गठबंधन प्रत्याशी के भाग्य का फैसला आज, पांच सांसद, चार मंत्री समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव की जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वन विभाग के अधिकारियों को कहना है कि गुलदार के गले पर चोट के निशान हैं। हालांकि उसकी मौत किस वजह से हुई है, यह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
बता दें कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में गुलदार की गतिविधियां बढ़ी हैं। जंगलों से निकलकर गुलदार आबादी क्षेत्रों का रुख कर रहे है। ऐसे में जहां किसानों की फसल कटाई का वक्त है और वे अपने खेतों में जाने को लेकर दहशत में हैं। वहीं छोटे बच्चों की सुरक्षा का भी इनसे खतरा है।