फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   yuvak ki gala ghotkar hatya

युवक की गला घोंटकर हत्या

Sat, 14 Jan 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
किरतपुर। गांव किथौड़ा मुफ्ती में एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। युवक का शव नहर में मिला। उसके गले पर कमरबंद बंधा हुआ था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दूसरी ओर, गांव में इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की चर्चाएं भी हैं।
विज्ञापन


गांव किथौड़ा मुफ्ती निवासी मेहराज का पुत्र आलिम (18) बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे घर से बाहर गया था। परिजनों के अनुसार आलिम ने साढ़े सात बजे खाना खाया और किसी का फोन आने पर वह घर से गया था।    
विज्ञापन


इसके बाद काफी देर तक घर  नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। लेकिन आलिम का कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण खेत पर जा रहे तो गांव के पास ही नहर पर युवक का शव चादर से ढका हुआ मिला। ग्रामीणों ने जब चादर हटाकर देखी को उन्होंने आलिम के घर उसकी मौत की सूचना दी। सूचना मिलते ही आलिम के घर कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार आलिम के गले में कमरबंद बंधा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed