फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Young man killed with knives Godkr

चाकुओं से गोदकर युवक को मार डाला

Wed, 07 Oct 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 07 Oct 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में गांव फीना में चल रहे मेले में मामूली कहासुनी होने पर एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई ने चार व्यक्तियों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



फीना में इन दिनों नौमी मेला चल रहा है। सोमवार रात प्रमोद कुमार (22) मेला देखने गया था। वहां उसकी किसी बात को लेकर गांव के ही कल्लू से कहासुनी हो गई। उस समय तो मामला निपट गया, लेकिन कुछ देर बाद ही मोनू अपने कुछ साथियों को लेकर मेले में पहुंच गया।
विज्ञापन


 प्रमोद को बुरी तरह से पीटा और चाकुओं से गोद दिया। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। इस दौरान मेले में भगदड़ मच गई। ग्रामीण घायल को उसके घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने उसे रात में ही मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार सुबह छह बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रमोद की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के बड़े भाई भूदेव सिंह ने गांव के ही मोनू, राजकुमार, गेंदा पुत्रगण कल्लू, संदीप पुत्र तारा के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ अमरनाथ वर्मा ने कहा कि आरोपी शीघ्र गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed