{"_id":"58d6b61c4f1c1bb6681a8228","slug":"womens-village-chief-in-poison-ate-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलह में महिला ग्राम प्रधान ने जहर खाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलह में महिला ग्राम प्रधान ने जहर खाया
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 25 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर में एक महिला ग्राम प्रधान ने पारिवारिक कलह के चलते जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में ग्राम प्रधान को एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।
ब्लॉक आंकू की एक ग्राम पंचायत की महिला ग्राम प्रधान ने पारिवारिक कलह के चलते घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला के जहर खाने पर परिवार में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में महिला को घर में ही देसी जड़ी-बूटियां देकर उपचार शुरू किया गया। हालत में सुधार नहीं होते देख महिला को नहटौर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया है।
ग्रामीणों के मुताबिक महिला का कुछ दिन पूर्व से अपने पति व उसके परिवार से घरेलू विवाद चला आ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, ग्राम प्रधान और उसके पति के बीच अक्सर मारपीट भी होती थी। इससे दोनों में विवाद गहराता गया। पति की हरकतों से क्षुब्ध होकर महिला ग्राम प्रधान ने जहर का सेवन कर लिया। कोतवाल प्रेमवीर राणा ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।