फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Women stabbed on the cottage highway

महिलाओं ने झोपड़ी फूंक हाईवे पर जाम लगाया

Mon, 03 Apr 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 03 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Women stabbed on the cottage highway
भूतपुरी गांव में कच्ची शराब विक्रेताओं की झोपड़ी में आग लगातीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
अफजलगढ़ में गांव भूतपुरी की लाठी-डंडों से लैस महिलाओं ने शराब विक्रेताओं की झोपड़ी को फूंककर जसपुर  हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे सीओ ने महिला को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने  का भरोसा देते हुए जाम खुलवाया।
विज्ञापन


महिलाओं ने चेताया यदि पुलिस संरक्षण में शराब की बिक्री हुई तो वह आरपार की लड़ाई करने को मजबूर होंगी। रविवार को भूतपुरी में उस समय हड़कंप मच गया जब लाठी-डंडों से लैस एक दर्जन से ज्यादा महिला ने भूतपुरी पुल के नीचे एक झोपड़ी में शराब बेचने पर आग लगा दी। झोपड़ी जल गई। शराब विक्रेता महिलाओं को देख मौके से भाग गए।
विज्ञापन


इस दौरान महिलाओं ने पुलिस संरक्षण में कच्ची व अंग्रेजी  शराब बेचने का आरोप लगाते हुए भूतपुरी जसपुर स्टेट हाईवे जाम कर दिया। मौके  पर पहुंचे सीओ विमल किशोर ने महिलाओं को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। महिलाओं का आरोप है कि शराब की दुकान बंद होने के बाद शराब माफिया सक्रिय हो गए हैं। खेेतों में ठिकाने बनाकर कच्ची व अंग्रेजी की शराब बेच रहे हैं, लेकिन वह किसी भी कीमत पर गांव के आसपास इस धंधे को नहीं चलने देंगी। उधर, सीओ विमल किशोर का कहना है कि  आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई होगी। किसी भी शराब बेचने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed