{"_id":"585043d04f1c1bc37b649913","slug":"women-in-house-detention-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में कैद महिला बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में कैद महिला बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के स्योहारा में एक माह से घर में कैद एक संप्रदाय की महिला को पुलिस ने बरामद किया। दो संप्रदायों के बीच का मामला जुड़े होने के कारण तनाव का माहौल रहा।
उत्तराखंड के डोईवाला क्षेत्र की एक महिला को स्योहारा पुलिस ने थानाक्षेत्र के एक गांव से बरामद किया। महिला ने बताया कि दूसरे संप्रदाय के व्यक्ति ने उसे झांसा देकर अपने गांव ले आया। गांव में आते ही आरोपी ने उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया। आरोप है कि उसने कागज पर लिखे उसके परिजनों नंबर को भी फाड़कर फेंक दिया। आरोप है कि आरोपी ने उसे घर में कैद कर लिया तथा बाहर निकलना बंद कर दिया। एक महीने से भी अधिक दिनों तक घर में कैद रही। उसने बताया कि किसी तरह से सोमवार को घर से बाहर निकालने का मौका मिल गया। उसके घर से बाहर आकर उसने सारी जानकारी गांव वालों को बताई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने महिला को बरामद कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष एसपी शर्मा ने बताया कि जानकारी करने पर पता चला है कि थाना डोईवाला में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। डोईवाला पुलिस को सूचना दे दी गई है। महिला और आरोपी को उसके हवाले कर दिया जाएगा।