फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman ki murder

दहेज के लिए महिला की हत्या

Sun, 21 Aug 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Sun, 21 Aug 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज नहीं देने पर उसे जहरीला पदार्थ देकर मार डालने का आरोप लगाया है। मृतका के परिजनों ने पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मृतका की सास को दबोच लिया है। 
विज्ञापन

नजीबाबाद के गांव रामपुर मंगल की सोनिया की शादी चार साल पहले कोतवाली शहर के गांव स्वाहेड़ी निवासी सचिन से हुई थी। सोनिया के भाई सुनील कुमार का आरोप है कि ससुराल वाले बहन से मायके से दो लाख रुपये लाने को कहते थे। रुपये नहीं लाने पर सोनिया को मारते-पीटते और उसे प्रताड़ित करते थे। यह बात सोनिया ने क ई बार मायके वालों को  बताई थी।  सोनिया रक्षाबंधन पर अपने मायके आई थी। उसने ससुराल वालों के उत्पीड़न की सारी बात मायके वालों को बताई थी। शानिवार को सोनिया मायके से अपने ससुराल पहुंची। आरोप है कि ससुराल वालों ने  मालूम किया कि दो लाख रुपये मायके से लाई है कि नहीं। आरोप है कि सोनिया के रुपये लाने से इंकार करने पर ससुराल वालों ने उसे जहर देकर मार डाला।  मृतका के पिता नंदराम ने सोनिया के पति सचिन , ससुर विजय , देवर गौरव व सास सरोज के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने सास सरोज को दबोच लिया है। 
विज्ञापन

जहर खाया
कोतवाली शहर के मोहल्ला मिर्दगान में शनिवार की रात दानिस की पत्नी गुलिस्ता ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत सामान्य होने पर चिकित्सकों ने उसको छूट्टी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed