फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   With extortion gang arrested

फिरौती मांगने वाला गैंग दबोचा

Sun, 20 Dec 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 20 Dec 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
With extortion gang arrested
नजीबाबाद। एक कारोबारी से लाखों की फिरौती मांगने वाले गैंग के चार सदस्यों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पाकिस्तानी माउजर सहित हथियारों का जखीरा आरोपियों से बरामद किया। तीन आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


एक कारोबारी से बदमाशों ने पांच लाख की फिरौती वसूल करने के बावजूद 15 लाख रुपये और मांगे। कारोबारी की सूचना पर शनिवार दोपहर नजीबाबाद के सीओ संजय राय, थानाध्यक्ष सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में सर्किल के थानों ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए जाल बिछाया।
विज्ञापन


तहसील के गांव कनकपुर क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को पकड़ लिया। सीओ संजय राय ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों से एक पाकिस्तानी माउजर, चार तमंचे, एक रायफल, मैग्जीन तथा बड़ी संख्या में कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाशों में गांव कनकपुर निवासी शाहनवाज, मो.साजिद एवं दानिश तथा गांव उब्बनवाला निवासी इकरार शामिल हैं। इनके तीन साथी मौके से फरार हो गए। एएसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने नजीबाबाद पहुंचकर मामले की जानकारी की।

पुलिस के अनुसार शाहनवाज पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें ट्रक काटने, लेखपाल से मारपीट करने, सरकारी जमीन पर कब्जा समेत कई मामले हैं।

पाकिस्तानी माउजर की होगी जांच
नजीबाबाद। फिरौती के मामले में पकड़े गए बदमाशों के पास से मिले पाकिस्तानी माउजर को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप है। सीओ संजय राय ने बताया कि पाकिस्तानी माउजर बदमाशों तक पहुंचने के बारे में गहन जांच-पड़ताल की जाएगी।

तीन बाइक और नकदी बरामद
नजीबाबाद। मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने चोरी की एक बुलेट सहित तीन बाइक बरामद की। बदमाशों से पुलिस ने 8900 रुपये की नकदी भी बरामद की।

मुठभेड़ में पकड़े गए युवक बेकुसूर
नजीबाबाद। पुलिस द्वारा मुठभेड़ में कनकपुर के शाहनवाज सहित तीन युवकों को पकड़ने के विरोध में बड़ी संख्या में कनकपुर के ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा करते हुए निर्दोषों को झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया।

पुलिस ने कनकपुर में रंगदारी के मामले में बड़ा खुलासा करने तथा मुठभेड़ में कनकपुर के तीन युवकों सहित चार युवकों को पकड़ने, उनसे भारी असलाह, बाइक आदि बरामद करने का दावा किया था। सभी का संगीन धाराओं में तत्काल प्रभाव से चालान किया गया।

शनिवार देर शाम ग्राम प्रधान महेंद्र चौहान, शमून अंसारी, अब्दुल रहीम, डॉ. शमशाद, मो. जाकिर के नेतृत्व में थाने पहुंचे ग्रामीणों ने निर्दोषों को झूठा फंसाने, युवकों पर षड्यंत्र के तहत असलाह थोपे जाने तथा उन्हें अमानवीय यातनाएं देने का आरोप लगाते हुए थाने पर चढ़ाई कर दी।


युवकों को छुड़ाने के प्रयास में जमकर हंगामा हुआ। थाने पर हंगामे को देखते हुए आसपास के थानों से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

थाने पहुंचे सीओ संजय राय और चेयरमैन मोअज्जम खां ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। पुलिस द्वारा और पिटाई किए जाने की आशंका से हंगामा कर रहे आरोपियों के चार परिजनों को थाने में ही रुकने की अनुमति मिलने के बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed