फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wine sellers beaten

शराब विक्रेताओं को पीटा

Fri, 08 Jul 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 08 Jul 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Wine sellers beaten
नाबका में कच्ची शराब विक्रेताओं के खिलाफ प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
कासमपुरगढ़ी  में ग्राम नाबका में बृहस्पतिवार को ग्राम की महिलाओं ने कच्ची शराब बेचने के आरोप में शराब विक्रेताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। आरोपियों ने किसी तरह से गांव सेेेे भाग कर अपनी जान बचाई।  महिलाओं के गुस्से को देख आरोपी कच्ची शराब को छोड़ कर फरार हो गए। महिलाओं ने पकड़ी कच्ची शराब को पुलिस को गांव में बुलाकर उनकी सुपुर्दगी में दे दिया है। आरोप है कि ग्राम में पुलिस की मिलीभगत से कच्ची शराब की  बिक्री हो रही है। 
विज्ञापन

 ग्राम की सरोज देवी, मुन्नी देवी, मूर्ति देवी ,रेखा देवी ,बबीता देवी,  सर्वेश देवी, जगराती देवी, प्रकाशो देवी ,चंद्रो देवी ,सुनीता देवी ने बताया कि उनके गांव में कुछ व्यक्ति और महिलाएं बाहर से कच्ची शराब लाकर बेचने का काम कर रहे हैं। इन लोगों के नामों को पुलिस को बता दिया गया था। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो बृहस्पतिवार को गांव की महिलाओं ने एकत्र होकर स्वयं ही कच्ची शराब बेचने के ठिकानों पर धावा बोल दिया। महिलाओं ने कच्ची शराब के विक्रेताओं को देख आपा खो बैठी। इन महिलाओं के हाथ जो लगा उसे उठा कर शराब विक्रेताओं को पीटना शुरू कर दिया। ऐसा होता देख गांव में शोर मच गया। हल्ला होने से अन्य गांववालों भी एकत्र हो गए। गांव में बढ़ती भीड़ को देख आरोपी किसी तरह से गांव से जान बचाकर कहीं जाकर छिपे। वहां भारी मात्रा में मिली शराब को महिलाओं ने पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। हालांकि कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह ने घटना के संज्ञान में होने से इंकार किया है। कोतवाल का कहना है कि यदि ऐसा हुआ तो आरोपियों पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed