फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wife burnt her husband body with cigarette and tried to cut his private parts by knife in Bijnor

खौफनाक: पति से दरिंदगी की इंतहा, पत्नी ने सिगरेट से दागा फिर की प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश, दंग रह गए अफसर

Sun, 05 May 2024 02:39 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 05 May 2024 02:39 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर में एक खौफनाक मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति के साथ दरिंदगी की इंतहा कर दी। महिला ने जलती सिगरेट से पहले पति के शरीर को जगह-जगह से दागा और फिर चाकू से प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश की। इस दौरान महिला ने दरिंदगी की सभी हदें पार कर दीं। उधर, मामले की सच्चाई जानकर पुलिस अधिकारी भी दंग रह गए।

विज्ञापन
Wife burnt her husband body with cigarette and tried to cut his private parts by knife in Bijnor
आरोपी महिला गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के स्योहारा में एक महिला ने पति-पत्नी के रिश्तों को शर्मसार करते हुए पति के हाथ पैर बांधकर जलती सिगरेट से उसके शरीर को दागा। यही नहीं उसके प्राइवेट पार्ट को चाकू से काटने का प्रयास भी किया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

विज्ञापन


बताया गया कि पति का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। घटना का वीडियो देखकर पुलिस अफसरों के भी रोंगटे खड़े हो गए। पत्नी के अत्याचारों से परेशान पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पत्नी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम चक महदूद सानी निवासी मन्नान जैदी पुत्र उसमान जैदी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 17 नवंबर 2023 को प्रेम प्रसंग के चलते ग्राम शफियाबाद स्योहारा निवासी स्वर्गीय खुर्शीद अहमद की पुत्री के साथ हुई थी। 

शादी के बाद वह अपनी पत्नी की जिद पर अपने परिवार से अलग होकर किराये के मकान में रहने लगा। शादी के बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी का चरित्र सही नहीं है। वह शराब, सिगरेट, आदि का सेवन करती है। आरोप है कि वह उसके साथ लड़ाई और शारिरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगी और उसे जान से मारने की फिराक में लग गई।

आरोप है कि 29 अप्रैल 2024 की रात को उसकी पत्नी उसके पास आई और दूध में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। जब वह बदहवास हो गया तो उसने उसके हाथ पैर बांधकर दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। उसने जान से मारने की नियत से उसके हाथ-बांध कर गला दबाया और चाकू से प्राइवेट पार्ट को काटने का प्रयास किया। इस दौरान सिगरेट से उसके शरीर को कई जगह से दागा।

यह भी पढ़ें: Bijnor : 33 घंटे मौत से लड़ी शिक्षिका...आखिर हार गई जिंदगी की जंग, एकतरफा प्यार में छात्र ने मारी थी गोली

पीड़ित ने बताया कि वह तड़पता व चिल्लाता रहा लेकिन उसकी कलयुगी पत्नी को उस पर कोई दया नहीं आई। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद युवक के परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, इस घटना की सीसीटीवी फुटेज देखकर पुलिस अफसरों के भी होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपी पत्नी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: खून से लथपथ थी लाश, टूटीं चूड़ियां बयां कर रहीं हैवानियत, आखिर सामने आया गुलफ्शां के कत्ल का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed