फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   When removing jamming organically, stones

ठेला हटाने पर बवाल, पथराव

Wed, 16 Sep 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 16 Sep 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
When removing jamming organically, stones
चांदपुर। मंडी कोटला में दुकान के आगे खड़े फल के ठेले को हटाने को लेकर व्यापारी की ठेले वाले से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जमकर पथराव हुआ।
विज्ञापन


मामला दो अलग समुदायों का होने के कारण तनाव बन गया। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने देर शाम दोनों समुदायों के लोगों के साथ बैठक कर फैसला करा दिया।

बुधवार को सुभाष चंद्र गुप्ता का पुत्र उदित गुप्ता गाड़ी से अपनी मंडी कोटला स्थित दुकान पर आया था। आरोप है कि गाड़ी खड़ी करने के लिए दुकान के आगे खड़े फल के ठेले को आगे को हटाने के लिए कहने पर ठेले वालों ने मारपीट शुरू कर दी। पथराव किया।
विज्ञापन


इसमें उदित और उनका मुनीम राजेश घायल हो गए। मामला दो अलग-अलग समुदाय का होने के कारण नगर में अफरातफरी मच गई। अफवाहों का बाजार गर्म होने लगा। दोनों पक्षों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ और कोतवाली निरीक्षक ने भीड़ को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस बल तैनात कर दिया गया। कोतवाली निरीक्षक आरआर कठेरिया ने दोनों पक्षों को थाने पहुंचने को कहा। थाने में सीओ और कोतवाली निरीक्षक की मौजूदगी में नगर के कुछ लोगों ने आपस में फैसला करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed