फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Warrant issued for panchayat members kidnapping

पंचायत सदस्यों के अपहरण के मामले में वारंट जारी

Sat, 06 May 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 06 May 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
धामपुर में सपा सरकार के कार्यकाल में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान निर्वाचित पंचायत सदस्यों का अपहरण करने के आरोप में वांछित चल रहे सपा के पूर्व सांसद, पूर्व जिलाध्यक्ष व एक अन्य के खिलाफ 30 जून को कोर्ट में हर हाल में हाजिर होने के समन जारी कर दिए हैं। पुलिस ने बताया कि यह समन पौड़ी गढ़वाल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत से जारी हुए हैं, जिसमें 30 जून को हाजिर होने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


जिला पंचायत चुनाव में सपा समर्थित नसरीन सैफी को अध्यक्ष बनाने के लिए सपा के पूर्व सांसद यशवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद, जिला सहकारी बैंक के सभापति अमित प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य कपिल गुर्जर सहित कई सपाइयों ने ऋषिकेश के होटल में रुके कई पंचायत सदस्यों को मारपीट कर अपहरण किया था। इस मामले में पीड़ितों ने ऋषिकेश के मुनिकीरेति थाने में अपहरण व मारपीट की रिपोर्ट कायम कराई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में कई बार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन हत्थे नहीं चढ़े। ऐसे में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी गढ़वाल ने पांच मई को समन जारी किए हैं, जिनमें सभी आरोपियों से तीन जून को अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को समन तालीम कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed