Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Young man from Bahjoi dies in an accident five days before his wedding

Moradabad News: शादी से पांच दिन पहले बहजोई के युवक की हादसे में मौत

Fri, 27 Nov 2026 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 27 Nov 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Young man from Bahjoi dies in an accident five days before his wedding
कुंदरकी। मुरादाबाद-संभल रोड पर डींगरपुर के पास बुधवार की देर रात डिवाइडर से टकराने के बाद एक कार अनियंत्रित होकर अज्ञात वाहन से जा भिड़ी। हादसे में कार सवार बहजोई के एक युवक की जान चली गई जबकि उसके दो दोस्त घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसा इतना जबरदस्त था जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की खबर मिलते ही युवक के परिवार में चीख-पुकार मच गई। संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर कला निवासी पंकज राघव 25 वर्ष क्षेत्र के ही ग्राम मैनाठेर को गांव से ही बरात में आए थे। जानकारी के मुताबिक गांव के ही बरात में शामिल होने के बाद पंकज राघव अपने दो दोस्तों के साथ कार से डींगरपुर गांव की दिशा में चले गए जब वह वापस लौट रहे थे जब उनकी कार मुरादाबाद-संभल रोड पर गुजर रही थी तभी कार पहले से डिवाइडर से टकराते हुए अज्ञात वाहन से भिड़ी। जोरदार टक्कर लगते ही कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको तत्काल ही जिला अस्पताल को ले जाया गया। पुलिस के अनुसार सड़क हादसे में घायल ने पंकज ने दम तोड़ दिया जबकि मृतक के दोस्त आदित्य और सतेंद्र घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई जिसके चलते यातायात प्रभावित हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी किरन पाल सिंह ने बताया कि मृतक पंकज राघव के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया और तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जा सकेगी। वहीं आकस्मिक हादसे से मृतक के परिजन भी गम से बेहाल हो गए। पुलिस से जानकारी के मुताबिक मृतक पंकज राघव की आगामी एक दिसंबर को शादी होने वाली थी जिसको लेकर तैयारियां चल रहीं थी लेकिन आकस्मिक हादसे से परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई और शादी की तैयारियां भी धरी की धरी रह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed