फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP Crime News: two people has murdered in two village of Bijnor

बिजनौर: दो हत्याओं से सनसनी, दूधिया के सिर में मारी गोली, पुजारी को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Sat, 26 Jun 2021 09:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 26 Jun 2021 09:32 PM IST
सार

बिजनौर में दो हत्याओं से सनसनी फैल गई। जहां एक दूधिया को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया तो वहीं एक पुजारी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर डाली। 

विज्ञापन
UP Crime News: two people has murdered in two village of Bijnor
बिजनौर में हत्या के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में शनिवार को दो सनसनीखेज वारदात हो गई। जहां हल्दौर में एक दूधिया की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई तो वहीं किरतपुर में एक पुजारी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। जिले में एक दिन में दो हत्याएं होने से सनसनी फैल गई। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिए गए। 

विज्ञापन


हल्दौर के गांव खतापुर निवासी राजवीर सिंह पाल उर्फ बरम (35 वर्ष) पुत्र दलीप सिंह दूध खरीद व बेचता था। परिजनों के अनुसार राजवीर सिंह शनिवार की सुबह गांव मुकरपुर गदई में पांच बजे प्रतिदिन की भांति बाइक से दूध लेने गया था। रास्ते में किसी ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। राजवीर के सिर में पीछे से गोली लगी है। उसका शव ग्राम खतापुर-मुकरपुर गदई की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित गांव देवता के पास पड़ा मिला। 
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर उसके परिजन पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। शव के पास से मृतक की दूध की कैन बंधी बाइक खड़ी मिली हैं। सूचना पर एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी सिटी प्रवीण रंजन सिंह, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, डॉग स्क्वायड टीम व थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार पुलिसबल के साथ पहुंचे। एसपी ने थाना प्रभारी निरीक्षक को शीघ्र घटना के खुलासे के आदेश दिए। मृतक की पत्नी राजो देवी की तहरीर पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार का कहना है कि हत्या कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, किरतपुर में शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे गांव ऊमरी में एक मनोरोगी ने मंदिर के पुजारी को डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुजारी की चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को आता देख आरोपी व्यक्ति भाग गया। ग्रामीण घायल पुजारी को किरतपुर सीएचसी ले आए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र के ग्राम ऊमरी में स्थित मां काली के मंदिर में महाराज दयानन्द गिरी 20 वर्षों से पुजारी है। पुजारी की आयु 70 वर्ष होगी। शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे पुजारी दयानंद गिरि मंदिर के पास बैठा था। तभी गांव निवासी वर्षीय शिव चरण सिंह (40) सैनी पुत्र निषा सिंह सैनी ने महाराज पर डंडे से कई प्रहार कर दिए। शोर सुनकर संजय, धर्म पाल और दयाराम आदि आ गए तो हमलावर भाग गया। 

इसके बाद गांव वाले पुजारी को अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। आरोपी को गांव वालों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी राज कुमार शर्मा ने बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव निवासी दयाराम ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

नशे का आदी है आरोपी शिवचरण
गांव ऊमरी निवासी 40 वर्षीय शिवचरण नशे का आदी है। ग्रामीणों का कहना है कि वह गांव में चारों ओर घूमता फिरता है। उसके परिवार में तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से उसकी हरकत ठीक नहीं थी। वह पत्नी और बच्चों से भी सुबह-शाम मारपीट करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed