फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP Crime News: SIT team have take statements of family for National player murder case

नेशनल खिलाड़ी की हत्या का मामला: एसआईटी ने दर्ज किए बयान, मौका-ए-वारदात का बारीकी से किया मुआयना

Wed, 29 Sep 2021 08:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 29 Sep 2021 08:41 PM IST
सार

नेशनल खिलाड़ी की हत्या के मामले में एसआईटी की टीम ने मौका-ए-वारदात का बरीकी से मुआयना किया। इस दौरान एसआईटी की टीम ने पीड़ित परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए।

विज्ञापन
UP Crime News: SIT team have take statements of family for National player murder case
महिला की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में खो-खो की नेशनल खिलाड़ी की हत्या में एसआईटी ने अपनी जांच तेज कर दी है। एसआईटी की टीम बिजनौर पहुंची, जिसने मौका-ए-वारदात का बारीकी से मुआयना किया। एक-एक पहलू पर जांच कर पीड़िता के परिवार वालों के बयान दर्ज किए। वहीं, आरोपी के घर भी पहुंचकर टीम ने पूछताछ की।

विज्ञापन


बिजनौर शहर की सर्वोदय कॉलोनी निवासी खो-खो की नेशनल खिलाड़ी की दस सितंबर को घर लौटते समय रेलवे स्टेशन के ग्राउंड में दुष्कर्म के प्रयास में विफल होने पर हत्या कर दी गई थी। हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की भी आशंका जाहिर की गई थी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए गांव आदमपुर निवासी शहजाद उर्फ खादिम को गिरफ्तार जेल भेज दिया था। खुलासा करते वक्त पुलिस ने बताया था कि आरोपी ने नशे की हालत में खो-खो की नेशनल खिलाड़ी को अकेले जाते देख पकड़ लिया था और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: सहारनपुर में दंपती समेत तीन की मौत, कार के उड़े परखच्चे


वहीं दुष्कर्म के प्रयास में विफल होने पर उसने हत्या कर दी थी। अब मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने बिजनौर आए 21 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को गंभीरता से लिया। जिनके निर्देश पर डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर ने एसआईटी का गठन किया था। 

यह भी पढ़ें: धर्मांतरण मामला: धर्म वापसी, पर परिवार ने ठुकराया, सौरभ गुप्ता ने पत्नी शादमा और बच्चों को छोड़ा, अब खुलेंगे मौलाना के बड़े राज 

एसआईटी की टीम में शामिल एसपी यातायात मुरादाबाद अशोक कुमार, सीओ रामपुर धर्म सिंह, विशेष प्रकोष्ट प्रभारी मुरादाबाद पुष्पा देवी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शहर बिजनौर राधेश्याम और स्वाट प्रभारी नरेश कुमार के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद टीम मृतका के घर पहुंची। टीम ने मृतका के परिजनों के बयान लिए। इसके बाद एसआईटी की टीम हत्यारोपी शहजाद के घर पहुंची और परिजनों से मामले में पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed