फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two young men died in the accident in bijnor

हादसे में दो युवकों की जान गई

Tue, 03 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 03 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Two young men died in the accident in bijnor
छजुपूरा सादात गांव के पास सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
हल्दौर में गांव छजुपुरा सादात के निकट ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में  कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। चालक व परिचालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से गंभीर हालत में उनको मेरठ रेफर कर दिया। चारों युवक मुरादाबाद में सीएल एक्सपोर्ट कंपनी में कार्य करते थे।
विज्ञापन

बिजनौर-मुरादाबाद हाईवे पर स्थित गांव छजुपुरा सादात के निकट रविवार की रात बिजनौर से मुरादाबाद जा रही कार और नूरपुर से बिजनौर आ रहे भूसे से भरे ट्रक की टक्कर हो गई। भिड़ंत में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार कोतवाली शहर मुरादाबाद के मोहल्ला बुधबाजार निवासी रामप्रकाश के पुत्र कशिश रस्तोगी (24) व मुरादाबाद के थाना मंझौला के मोहल्ला बुद्धि बिहार निवासी शैलेंद्र अग्रवाल के पुत्र प्रणव अग्रवाल (26) की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार निपुण और रोहित घायल हो गए। चालक व परिचालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने  घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने दोनो युवकों को  मेरठ रेफर किया। पुलिस ने शवों  को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

पुलिस ने मोबाइल से प्रणव के घर हादसे की सूचना दी। मृतक के परिजनों ने बताया कि कार गाड़ी प्रणव की ही थी। वह स्वयं चला  रहा था। मृतक के भाई प्रखर अग्रवाल ने बताया कि चारों एक साथ मुरादाबाद में दिल्ली रोड स्थित सीएल गुप्ता एक्सपोर्ट कंपनी में कार्य करते थे। चारों युवक मसूरी से नया साल मनाकर लौट  रहे थे। परिजनों ने बताया कि  युवकों की अभी शादी नहीं हुई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक अख्तियार अहमद अंसारी ने बताया कि  प्रखर अग्रवाल की तहरीर पर ट्रक चालक व परिचालक खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं नगीना में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन बाइक सवार घायल हो गए, घायलों में एक शिक्षक भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह गांव लालवाला निवासी शिक्षक हरि सिंह (55) बाइक से नगीना कोतवाली होते हुए अकबराबाद अपने स्कूल जाने के लिए चले थे जब वह जीतपुर  की पुलिया के पास पहुंचे तो पीछे की ओर से आ रही कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए नगीना सीएचसी पर भर्ती कराया गया जहां से उन्हें परिजन उपचार के लिए बिजनौर ले गए। उधर, रविवार की देर रात कोटद्वार के गांव लकड़ा पड़ाव निवासी आदिल 18 वर्ष  पुत्र खुर्शीद, सलाम 19 वर्ष पुत्र महबूब नजीबाबाद से नगीना आ रहे थे, गांव काजीपुर इम्मा के पास स्थित पुलिया पर सामने की ओर से आ  रहे वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। घायलों को नगीना सीएचसी में उपचार के बाद बिजनौर रेफर किया गया, बाइक सवार हेलमेट पहने नहीं थे। उधर, किरतपुर में बाइक सवार युवक  गन्ने से भरे ट्रक से टकराकर  गंभीर रूप से घायल हो गया। 

नजीबाबाद के कल्हेड़ी निवासी राजू पुत्र सीताराम 22  वर्ष बाइक से किरतपुर आ रहा था। ग्राम भनेड़ा के निकट सामने से आ रहे गन्ने से लदे ट्रक से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई।  बाइक सवार राजू के पैर ट्रक के पहियों से बुरी तरह कुचले गए। गम्भीर अवस्था में उसे  किरतपुर सीएचसी लाया गया। जहां से बिजनौर रेफर किया  गया। चालक ट्रक छोड़कर फरार  हो गया। वहीं अफजलगढ़। सुआवाला मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली खाई में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। उसे सीएचसी से रेफर कर दिया गया। आलपमुर गांवड़ी निवासी सुरेश कुमार (25) जटपुर गन्ना सेंटर से शुगर मिल के लिए गन्ना ढुलाई करता है। वह सोमवार की सुबह ट्रैक्टर ट्राली लेकर गन्ना सेंटर पर जा रहा था। भूतपुरी पुल के पास सामने से आ रहे गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्राली  की साइड लगने से उसका ट्रैक्टर ट्राली खाई में पलट गई। दुर्घटना में चालक सुरेश कुमार घायल हो गया। आरोपी ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घायल के भाई नरेंद्र कुमार ने  बताया कि सुरेश की हालत चिंताजनक है। उधर, पुलिस ने कहा कि घटना के संबंध में तहरीर मिलने पर मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed