फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two students attempting to kidnap

दो छात्रों को अगवा करने की कोशिश

Fri, 02 Sep 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 02 Sep 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में वासु के अपहरण के बाद कत्ल करने की वारदात को अभी लोग भूल ही नहीं पाए थे कि बृहस्पतिवार को वैन सवार कुछ युवकों ने दो छात्रों को अगवा करने की कोशिश की। दोनों छात्रों को उनके पिता का एक्सीडेंट होने की बात बताकर अगवा करने की कोशिश की गई। दोनों छात्रों की सूझबूझ से बदमाश वारदात को अंजाम देने में कामयाब नहीं हो पाए। पुलिस ने कहा कि वैन की तलाश में शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। 
विज्ञापन

 बिजनौर के मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी शफात हुसैन वेल्डिंग की दुकान करते हैं। उनका 12 वर्षीय बेटा सुफयान हुसैन सेंटमैरी स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। बृहस्पतिवार को स्कूल की छुट्टी होने पर दिन में करीब 1.45 बजे युवक ग्रे कलर की वैन लिए दूर खड़ा रहा। उसका साथी सुफयान के पास आया। उसने सुफयान से कहा कि  तुम्हारे पापा का एक्सीडेंट हो गया है। उन्हें डॉ. पीयूष के अस्पताल में भर्ती कराया गया  है। सुफयान भाग कर रिक्शा चालक के पास गया। चालक ने सुफयान के पापा का मोबाइल पर कॉल की। उन्होंने अपने को ठीक बताया। इस दौरान कार सवार युवक वहां से भाग गए। सूचना मिलते ही परिजन स्कूल पहुंच गए। पुलिस को घटना की तहरीर दी। पुलिस ने कार सवारों की  तलाश की, लेकिन उनका कोई  पता नहीं चला।  
विज्ञापन

एक अन्य घटना में नगर पालिका में तैनात लिपिक रूपाली रस्तोगी का बेटा काव्य सेंटमैरीज में कक्षा चार का छात्र है। उसके परिजन नगर पालिका के वाटर वर्क्स कैंपस में रहते हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर अन्य बच्चों के साथ वह स्कूल से आया था। पोस्ट आफिस चौराहे पर एक सफेद कलर की वैन खड़ी थी। अन्य बच्चों के नहीं आने पर काव्य ने वैन के बारे में मालूम किया। इस पर दोनों युवकों ने उसे वैन में खींचने की कोशिश की। उसका बैग भी छीनने का प्रयास किया। युवकों ने कहा कि तुम्हारे पिता का एक्सीडेंट हो गया है। काव्य दौड़कर घर पर अपनी दादी और दादा को बताया। दादा-दादी ने काव्य के पिता को फोन करके मालूम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उन्होंने अपने को सही सलामत बताया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों वैन की तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिला। शहर की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में पुलिस जुटी है।  शहर कोतवाल ऋषिराम कठेरिया के मुताबिक दोनों घटनाओं की छानबीन करने के बाद कहीं ऐसा नहीं लगा कि छात्रों के अपहरण की कोशिश की गई। 
सीसीटीवी कैमरे में भी ऐसी तस्वीर साफ नहीं हुई। पुलिस की टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed