{"_id":"592b19794f1c1b7a1cbda881","slug":"two-people-died-in-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो लोगोें की जान गई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में दो लोगोें की जान गई
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 29 May 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में कार के आगे अचानक पशु आने से अनियंत्रित होकर पलटने से कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। वहीं अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बाइक सवार सेल्समैन की मौत हो गई।
रोहणी दिल्ली निवासी नीरज मेहता, धीरज मेहता (30) पुत्रगण राकेश मेहता, नेहा मेहता (27) पत्नी नीरज मेहता, पड़ोसी आशीष नारंग (27), तनिष्क बजाज (19) व साक्षी वर्मा दिल्ली से नैनीताल कार से घूमने जा रहे थे। कार नीरज मेहता चला रहे थे। रविवार की सुबह हल्दौर के गोलबाग तिराहे के निकट पशु आने पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में धीरज मेहता की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। धीरज मेहता अपने परिवार व पड़ोसियों के साथ घूमने जा रहे थे।
वहीं कोतवाली देहात के गांव बरूकी निवासी संजीव (40) शनिवार की रात किरतपुर से अपने गांव बाइक से लौट रहा था। नजीबाबाद रोड़ स्थित गांव पेद्दा के निकट उसकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक संजीव किरतपुर में शराब की दुकान पर सेल्समैन था। संजीव के दो बेटी व एक बेटा था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।