{"_id":"5abd273d4f1c1bbe618b462f","slug":"two-miscreants-of-tractor-robber-gang-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर लुटेरे गैंग के दो बदमाश दबोचे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर लुटेरे गैंग के दो बदमाश दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में पकड़े गए ट्रैक्टर लूट गैंग के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में हीमपुर पुलिस व क्राइम ब्रांच की सर्विलांस टीम ने ट्रैक्टर लुटेरा गैंग के दो सदस्यों को दबोचा है।
एसपी उमेश कुमार सिंह के मुताबिक सहारनपुर जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव दाबकी जुनारदार निवासी पैगाम का दस फरवरी को हीमपुर क्षेत्र के गांव सैदाबाद के पास से ट्रैक्टर लूट लिया था। ट्रैक्टर सहारनपुर जिले के गांव नन्हेंड़ा निवासी चालक मसूद चला रहा था। बृहस्पतिवार को हीमपुर पुलिस व क्राइम ब्रांच की सर्विलांस टीम ने गंज रोड पर नहर की पुलिया के पास से मेरठ जिले के गांव बामनौली हस्तिनापुर निवासी साहब सिंह, मेरठ जिले के बहसूमा थाने के गांव सगतपुरा निवासी संदीप कुमार को लूटे गए ट्रैक्टर के साथ दबोचा है। एक साथी मेरठ जिले के गांव संतपुरा लतीफपुर निवासी गोपी फरार है। पकड़े गए लुटेरों से दो तमंचे व तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। पूछताछ में लुटेरों ने पुलिस को बताया कि जनवरी में गोपी, मेरठ जिले के गांव नगली गजरौली निवासी भूपेंद्र के साथ मुजफ्फरनगर जिले के थाना ककरौली के गांव बेहड़ा निवासी सादक का ट्रैक्टर चोरी कर लिया था। ट्रैक्टर को पंजाब के जिला सगरूर के बरनाला में बिचौलियों के माध्यम से बेच दिया था। टीम में सुमन कुमार, दरोगा राजीव तोमर, तेजवीर सिंह समेत हीमपुर पुलिस शामिल रही।