{"_id":"57e6c8034f1c1b3076a83657","slug":"try-to-abduct-the-child-in-bijnort","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को अगवा करने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे को अगवा करने की कोशिश
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के नगीना में मोहल्ला मीर की सराय निवासी मोहम्मद फुरकान का तीन वर्षीय मासूम हैदर शुक्रवार की शाम करीब 8.30 बजे कुरकुरे का पैकट घर से बाहर स्थित परचून की दुकान से खरीद कर घर वापस आ रहा था। आरोप है कि एक युवक उसका हाथ पकड़ कर अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा था। मासूम की चीखपुकार पर उसके चाचा मोहम्मद कय्यूम ने युवक को पकड़ लिया। मासूम को कब्जे में ले लिया। मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी नाथीराम पवार ने बताया कि युवक अर्द्धविक्षिप्त लगता है। पीड़ित की ओर से युवक के खिलाफ तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन