{"_id":"5a944d904f1c1b0a7b8b9576","slug":"truck-crushes-two-friends-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने दो दोस्तों को कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू ट्रक ने दो दोस्तों को कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद जाम लगाती भीड़ को समझाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में जॉनी के चौराहे पर रविवार देर रात दस टायरा ट्रक ने दो बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के विरोध में लोगों ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया और ट्रक में तोड़फोड़ कर डाली। एसपी सिटी के साथ भी लोगों की तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। दोनों युवक जिम से लौट रहे थे।
बिजनौर के मोहल्ला मिर्दगान निवासी रमजानी का 20 वर्षीय पुत्र हारून अपने दोस्त दानिश के साथ जिम गया था। दोनों देर रात में बाइक से लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दस टायरा ट्रक ने बाइक सवार दोनों युवकों को कुचल दिया। हादसे में हारून का शरीर बुरी तरह से क्षत विक्षत हो गया। जबकि दानिश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। उधर, सूचना पर लोगों की भारी भीड़ लग गई और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। उत्तेजित लोगों ने जाम लगाते हुए ट्रक में तोड़फोड़ कर डाली।
जाम की सूचना पर एसपी सिटी दिनेश सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन गुस्साए लोगों की उनसे तीखी नोकझोंक हुई। लोग ट्रक चालक को गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग पर अड़ गए। काफी मशक्कत के बाद एसपी सिटी ने देर रात रात लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।