फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   To capture seminary vandalized

कब्जा करने के लिए मदरसे में तोड़फोड़

Mon, 04 Apr 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 04 Apr 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
To capture seminary vandalized
मोहल्ला काजी सराय में खाली कराने के लिए मदरसे की तोड़ी गई दीवार। - फोटो : अमर उजाला
नगीना में मोहल्ला काजी सराय में कई वर्षों से एक मकान में संचालित हो रहे मदरसे को खाली कराने पहुंचे लोगों ने छत और दीवार गिरा दी। मौलाना की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजदों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

थाना प्रभारी नाथूराम पवार ने बताया कि मौलाना अब्दुल खालिक निवासी काजी सराय की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस मकान में करीब 12 वर्षो से मदरसे का संचालन उनके द्वारा किया जा रहा है। इस मदरसे में उनके साथ मौलाना अतीकुर्रहमान व मौलाना हबीबुर्रहमान यहां रह रहे 27  बच्चों को कुराने करीम की शिक्षा देते हैं जो इसी मदरसे में रहते हैं। आरोप है कि रविवार सुबह करीब आठ बजे दो दर्जन से अधिक लोग हथौड़े, सब्बल व फाबड़े लेकर पहुंचे और मदरसे के दरवाजों को तोड़ कर अंदर घुस गए जहां दीवारों छतों को गिराना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी लोग फरार हो गए। पुलिस ने तीन लोगों मोहम्मद फैज, तहसीम, इरशाद को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दूसरे पक्ष से संपर्क नहीं हुआ है। मदरसे के बच्चों की सुरक्षा के लिए दो पुलिस कर्मियों को तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed