{"_id":"97e90fbae2c927593372b0bc51692561","slug":"tire-salesman-shop-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर विक्रेता की दुकान में चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टायर विक्रेता की दुकान में चोरी
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 15 Nov 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। बेखौफ चोरों ने मोहल्ला नई बस्ती में एक टायर विक्रेता की दुकान के ताले तोड़कर तीन लाख की नगदी और टायर चोरी कर लिए।
पीड़ित से एक माह पूर्व ही बदमाशों ने गोली मारकर उससे पांच लाख की नगदी लूटी ली थी। पुलिस अभी तक इस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है।
मोहल्ला नई बस्ती निवासी राजीव गुप्ता की शास्त्री चौक से आगे गुप्ता मोटर्स के नाम से टायर की दुकान है। शनिवार की रात चोर सीढ़ियों का प्लाई का दरवाजा तोड़कर छत के रास्ते दुकान में घुस गए।
पहले एक सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया, जबकि अन्य दो कैमरों का मुंह मोड़ दिया। इसके बाद चोरों ने दुकान से दो लाख 42 हजार रुपये नगद, बाइक के 20 टायर समेत करीब तीन लाख का सामान चोरी कर लिया।
रविवार की सुबह राजीव गुप्ता दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी का पता चलने पर उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा और थाना पुलिस ने मौके का मुआयना किया। राजीव ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी।
विज्ञापन
साथ ही बताया कि 12 अक्तूबर को वह स्कूटी से घर जा रहे थे। जैन धर्मशाला के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर उससे पांच लाख रुपये लूट लिए थे।
व्यापारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस केस का भी खुलासा नहीं हुआ है।