फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Thriwhilr engine sheet sticking death in bijnor

थ्रीव्हीलर के इंजन में चादर लिपटने से मौत

Mon, 19 Dec 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 19 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
नहटौर में  थ्रीव्हीलर के इंजन में चादर लिपटने से दम घुटने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। चालक उसे सड़क किनारे डालकर फरार हो गया। पुलिस रिपोर्ट दर्जकर शव पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव नौंरगपुर निवासी राजेश कुमार (45) आंख की दवा लेने के लिए धामपुर के लिए निकला था। बताया जाता है कि वह धामपुर जाने के लिए थ्री व्हीलर में ड्राइवर के बराबर वाली सीट पर बैठ गया। उसने चादर ओढ़ रखी थी। नहटौर धामपुर मार्ग पर गांगन पुल के निकट थ्री व्हीलर को चालू करने वाली पुली में अचानक उसकी चादर आ गई। 
विज्ञापन

चादर गले में लिपट गई। इससे वह बेहोश हो गए। पुली के ऊपर लगने वाली लोहे की प्लेट नहीं होने से हादसा हो गया। आरोप है कि थ्री व्हीलर चालक उसे सड़क किनारे डालकर फरार हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र ने थ्री व्हीलर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल दुर्गेश कुमार मिश्र का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed