फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three killers sentenced to life

तीन हत्यारों को उम्रकैद

Sun, 30 Oct 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 30 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में एडीजे संदीप जैन ने ग्राम अथाई में हुए दोहरे हत्याकांड में दो भाई समेत तीन हत्यारों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने तीन दोषियों पर एक-लाख का अर्थदंड भी लगाया है। 
विज्ञापन

थाना हल्दौर के ग्राम अथाई निवासी मसीनुद्दीन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भतीजा जावेद व इलियास 27 मार्च 2013 को ग्राम अथाई में जावेद के घर बैठा था। शाम करीब 4.30 बजे गांव फजलपुर ढ़ाकी निवासी इमरान व उसका भाई कादिर अपने साथी आमिर के साथ जावेद व इलियास को बुलाकर ले जाने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने यह कहकर जावेद व इलियास को होली का दिन बताकर रोकने की कोशिश की। हालांकि इमरान, कादिर व आमिर दोनों को एक घंटे में वापस आने की बात कहकर अपने साथ ले गए। करीब 5.30 बजे गांव में सूचना मिली कि जावेद व इलियास का शव खासपुरा निवासी रामकुमार के घर के सामने रोड पर पड़ा है। जब गांव के लोग वहां पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि जावेद व इलियास के शव सड़क पर खून से लथपथ पड़े थे व बाइक सड़क पर टूटी पड़ी। गांव वाले घटना को सड़क हादसा मानकर शवों को गांव ले आए। 
विज्ञापन

रात करीब नौ बजे जब गांव वालों ने इलियास के शव को गौर से देखा तो इलियास के सिर में गोली लगने के निशान मिले। इसकी सूचना पुलिस को दी गई व दोनों का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इलियास के सिर में गोली लगी पाई गई। जावेद के शरीर पर भी चोटों के कई निशान थे। इलियास के दो लाख रुपये इमरान पर कर्ज थे। कर्ज लौटाने में इमरान मना कर रहा था और उसने अपने भाई व एक साथी के साथ मिलकर इलियास व जावेद को मौत के घाट उतार दिया। शासकीय अधिवक्ता गंगाराम के अनुसार इस मामले में आमिर ने जावेद का मोबाइल व हत्या में प्रयुक्त रॉड, कादिर से 315 बोर का तमंचा, इमरान से इलियास का मोबाइल व 315 बोर का तमंचा बरामद किया था। कोर्ट ने उपरोक्त साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों इमरान, उसके भाई कादिर व साथी आमिर को इलियास व जावेद की हत्या का दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed