फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three baggy full of sand caught

रेत से भरी तीन बुग्गियां पकड़ीं

Mon, 20 Mar 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 20 Mar 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का असर पहले ही दिन से नजर आने लगा है। स्थानीय प्रशासन ने रेत का अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई करना शुरू कर दी है। सोमवार को पहले दिन रेत से भरी तीन बुग्गियां पकड़ी गईं। 
विज्ञापन

एसडीएम वीके सिंह और सीओ रामानंद कुशवाहा के नेतृत्व में गठित टीम ने सोमवार सुबह हरिद्वार मार्ग पर बिजौरी का तिराहा क्षेत्र से रेत से भरीं तीन घोड़ा बुग्गियां पकड़ीं। तीनों बुग्गियों को पकड़कर तहसील परिसर में लाकर खड़ा किया गया। बुग्गी चालक अलीपुरा निवासी फरीदुद्दीन, हफीज, सलीम ने प्रशासन को बताया कि वह रेत का खनन नहीं करते हैं। रेत का खनन करने वाले लोग उन्हें मजदूरी देकर बुग्गियों से रेत का ढुलान कराते हैं। रेत को बिजौरी तिराहा क्षेत्र में लाकर डाला जाता है। बुग्गी चालकों ने बताया कि बिजौरी  तिराहे से रेत की खरीद-फरोख्त  का काम रेत का खनन कराने वालों का  है, उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन

क्षेत्र में अवैध खनन की लगातार शिकायतें मिलने को प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए रेत का ढुलान करते पकड़ी गईं तीनों बुग्गियों की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी। जिसमें जुर्माना वसूली के साथ आवश्यक कार्रवाई की संस्तुति की गई। यूपी में सत्ता परिवर्तन के अगले ही दिन से प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा है। मालन नदी में मथुरापुरमोर, चंदनपुरा, लुकादड़ी, नजीबाबाद, कल्हेड़ी क्षेत्र में चोरी-छिपे खनन जारी है। इसके अलावा कोटावाली, सूखरो नदी में भी मौका पाकर रेत-बजरी निकाली जा रही है। प्रशासन ने चेकिंग अभियान जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed