फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Things Ksndigd woman's death

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Tue, 11 Oct 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Tue, 11 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Things Ksndigd woman's death
गजरौला शिव में महिला की मौत पर परिजनों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के गांव जंदरपुर गजरौला में संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपेार्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव खारी निवासी अब्दुल शकूर के मुताबिक उसने अपनी बेटी गुलिस्ता की शादी शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव गजरौला शिव निवासी नसीम के साथ दो साल पहले की थी। ग्रामीणों के मुताबिक पति-पत्नी में        अक्सर अनबन रहती थी। 
विज्ञापन

रविवार की रात  गुलिस्ता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गुलिस्ता के पिता ने शहर कोतवाली में मृतका के पति नसीम, ससुर खुर्शीद, सास खुर्शीदा , नदीम व नईम देवर नसरीन व परवीन ननद के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा है कि शादी के बाद से ससुराल वाले गुलिस्ता  को मायके से दहेज नहीं लाने के कारण मारते पीटते थे। कई बार इस मामले को लेकर गुलिस्ता की ससुराल में पंचायत भी हुई। कुछ दिन पहले मृतका का अपने पिता के पास फोन आया था, तब भी वह परेशान थी। सात अक्तूबर को गुलिस्ता ने बेटी को जन्म दिया। पिता बेटी की ससुराल गए, तब गुलिस्ता ने उन्हें बताया था कि ससुरालवाले उसकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के साथ गुलिस्ता ने घर जाने की जिद की। हालांकि ससुराल वालों ने नहीं भेजा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सिटी असित श्रीवास्तव व शहर कोतवाल ऋषिराम कठेरिया ने कहा कि घटना की जांच प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed