{"_id":"575866b04f1c1b23379c5497","slug":"thieves-entered-in-two-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गांव में व्यापारियों के घर खंगाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो गांव में व्यापारियों के घर खंगाले
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Updated Thu, 09 Jun 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में हल्दौर क्षेत्र के गांव उमरीबड़ी और खासपुरा में चोरों ने नगदी, सोने चांदी के जेवर सहित लाखों का सामान चोरी कर लिया। एक घटना में परिवार सोता रह गया और चोरों ने करामात कर दी, जबकि दूसरी घटना में दंपति घर पर नहीं था और पीछे से सामान साफ कर दिया गया।
गांव उमरीवड़ी निवासी सरदार सतवेंद्र सिंह के यहां चोरी की गई। सरदार सतवेंद्र सिंह महाराष्ट्र में कपड़ों का व्यापार करते हैं। उनकी करीब एक माह पूर्व शादी हुई थी। मंगलवार रात वह अपने परिवार के संग दुमंजिले पर सोए हुए थे। रात में चोर मुख्य मार्ग पर मकान में लगी खिड़की तोड़कर अंदर जा घुसे।
चोर घर से 25 हजार रुपये की नकदी, करीब पांच तोले सोने के जेवर समेत लाखों रुपये की कीमत का सामान चुरा ले गए। इतना ही नहीं चोर घर में रखी गुरुद्वारा की गुल्लक भी साथ ले गए। गुल्लक में करीब पांच हजार रुपये की नकदी बताई गई है।
विज्ञापन
पड़ोसियों के जागने पर दोनों मकान स्वामियों के घर में चोरी होने की सूचना मिली। सुबह खेतों में काम करने गए किसानों को खाली बैग, सूटकेस और गुरुद्वारे की खाली गुल्लक पड़ी मिली। पैजनियां चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार का कहना है कि अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
उधर, खासपुरा निवासी हरचरन सिंह चश्मा व्यापारी है। वह और पत्नी घर पर नहीं थे। मंगलवार रात उसका मकान बंद था। चोरों ने बंद पड़े मकान के मेन गेट के ताले तोड़ दिए। चोर उसके बैग में रखे तीन हजार रुपये की नकदी, मोबाइल और हजारों रुपये का अन्य सामान चुरा ले गये। दंपति घर पर लौटा तो इस घटना का पता चला। व्यापारी की पत्नी रीना कौर के अनुसार गेट के ताले तोड़कर चोरी कर ले गए।