{"_id":"57040c5e4f1c1bd134c814ea","slug":"the-young-soldier-blamed","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने सिपाही का सिर फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवकों ने सिपाही का सिर फोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Wed, 06 Apr 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
आरोपी युवकों को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दौर में गांव पैजनियां में वाहन चेकिंग में बाइक सीज करने से खफा होकर बाइक सवार तीन युवकों ने एक कांस्टेबिल का ईट मारकर सिर फोड़ दिया। आरोपी मौके से फरार होने लगे। फरार हो रहे आरोपियों को ग्रामवासियों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा। आरोपियों को छुड़ाने की मांग को लोगों ने चौकी का घेराव कर जमकर हंगामा किया।
हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव पैजनियां में मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे पैजनियां चौराहे पर पुलिस चौकी प्रभारी रमेश बाबू कांस्टेबल को साथ दुपहिया वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पास के गांव जमीरूद्दीन हथाई के सलीम, तसलीम, भूरे एक बाइक पर सवार होकर वहां से गुजरे। पुलिस के अनुसार कांस्टेबलों ने उनकी बाइक को रुकवा लिया । उनसे गाड़ी के कागजात चैक कराने को कहा । आरोप है के इस दौरान बाइक के कागज चेक कराने को लेकर पुलिस व बाइक सवार युवकों के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई। चौकी प्रभारी ने बाइक के कागजों में खामियां पाने पर उनकी बाइक सीज कर दी। बाइक सवार तीनों युवकों ने मामले की सूचना परिचितों को मोबाइल फोन इससे उनके पक्ष के मौके पर पहुंच गये।
वहां से चेकिंग खत्म कर चौकी प्रभारी कास्टेबलों को लेकर पुलिस चौकी जाने लगे। इस दौरान बाइक सवार तीनों आरोपियों ने अकेले पैदल जा रहे कास्टेबल सोनवीर के सिर पर ईंट उठाकर मार दी। वह बेहोश होकर गिर पड़ा। तीनों आरोपी फरार होने लगे तो लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घायल कास्टेबिल को गंभीर हालत में उपचार के जिला अस्पताल भेजा गया। मामले की सूचना मिलने पर वाहनों में सवार होकर आरोपी पक्ष के लोग उन्हें छुड़ाने की मांग को लेकर पैजनियां चौकी पहुंचे और जमकर हंगामा किया ।
विज्ञापन
पुलिस ने तीन आरोपियों के समेत छह अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है । उधर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप यादव का कहना है कि इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पंजीकृत कर कार्रवाई की गई है ।