{"_id":"4d65a34a6bc8aae9a8b8f53c5f9cd19d","slug":"the-young-man-lost-his-life-in-the-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक ने गंवाई जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में युवक ने गंवाई जान
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 04 Oct 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
चंदक। चलती बस में चढ़ने की कोशिश कर रहा एक युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। इस दौरान बस के पिछले पहिये की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मेरठ ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ की और आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने लाठी फटकारकर भीड़ को तितर-बितर किया।
गांव बालावाली निवासी किशन सिंह (45) को बुखार आ रहा था। वह दवाई लेने गांव गोपालपुर आया था। दवाई लेकर किशन प्राइवेट बस में चढ़ने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किशन चलती बस में आगे वाले गेट से चढ़ रहा था।
अचानक हाथ फिसलने से वह नीचे गिर गया और बस के पिछले पहिये की चपेट में आ गया। हादसे से घबराए चालक और परिचालक बस छोड़कर भाग गए।
बस में सवार यात्री भी उतर गए। सूचना पर गांव बालावाली के दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पथराव कर बस के शीशे तोड़ दिए। बस में आग के लिए डीजल छिड़क दिया।
विज्ञापन
इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकारकर हंगामा कर रहे ग्रामीणों को खदेड़ दिया। घायल को चंदक पीएचसी ले जाया गया और फिर जिला अस्पताल लाए।
वहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ जाते समय उसकी मौत हो गई। किशन की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।