{"_id":"6aa5bfccae8a6b9806008a2c","slug":"both-sons-arrived-at-the-village-the-eldest-son-performed-the-final-rite-of-lighting-the-funeral-pyre-on-the-banks-of-the-saryu-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1449401-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गांव पहुंचे दोनों बेटे, सरयू तट पर बड़े बेटे ने पिता को दी मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गांव पहुंचे दोनों बेटे, सरयू तट पर बड़े बेटे ने पिता को दी मुखाग्नि
Sun, 13 Sep 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
उरुवा बाजार। पिता की मौत की खबर सुनकर शनिवार सुबह दोनों बेटे जितेंद्र गुप्ता और बिरेंद्र गुप्ता पहाड़पुर गांव पहुंचे। घर में पिता का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। दोपहर करीब एक बजे परिजन और ग्रामीण शव लेकर गोला स्थित सरयू नदी के तट पर पहुंचे। बड़े बेटे जितेंद्र ने पिता को मुखाग्नि दी।
पहाड़पुर निवासी 65 वर्षीय राजकुमार गुप्ता शुक्रवार दोपहर छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद छोटी बेटी सीमा गुप्ता ने एंबुलेंस के लिए सूचना दी। करीब 45 मिनट बाद एंबुलेंस पहुंची, जिसके बाद राजकुमार को पीएचसी उरुवा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल ले जाने के लिए दोबारा एंबुलेंस मांगी गई। परिजनों का कहना है कि वाहन पहुंचने में एक घंटे से अधिक समय लग गया। इस दौरान राजकुमार की हालत बिगड़ती गई। एंबुलेंस आने के बाद पत्नी विमला देवी और बेटी सीमा उन्हें लेकर जिला अस्पताल के लिए निकलीं, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
राजकुमार के परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। एक बेटे और एक बेटी का विवाह हो चुका है। हादसे के बाद से घर में पत्नी विमला देवी और छोटी बेटी सीमा थीं। बेटों के पहुंचने के बाद शनिवार को अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी हुई। परिजनों के मुताबिक परिवार को अब तक किसी तरह की आर्थिक सहायता नहीं मिली है। पति को खोने के बाद विमला देवी के सामने घर-गृहस्थी संभालने की चुनौती भी खड़ी हो गई है।