फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The two sides threw stones at tampering

छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में पथराव

Wed, 02 Nov 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 02 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
The two sides threw stones at tampering
स्योहारा क्षेत्र के आदोपुर धुंधली में छेडछाड़ को लेकर हुए पथराव के बाद जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला
स्योहारा में किशोरी के साथ छेड़छाड़ को  लेकर एक ही बिरादरी के दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के आदोपुर धंुधली गांव में मंगलवार रात एक व्यक्ति के घर   में पड़ोस की किशोरी (13 वर्षीय) टीवी पर फिल्म देख रही थी। किशोरी का कहना है कि उसके  ही कुटुंब के एक युवक और दो अन्य ने उसे पकड़ लिया और उसका मुंह बंद करके छत पर ले जाने लगे। विरोध करने पर                    उसके कपड़े फाड़ दिए। किशोरी द्वारा शोर मचाने पर उसके के परिवार की महिलाएं आ गईं। उस समय तो मामला शांत हो   गया। आरोप है कि सुबह किशोरी  के परिजनों ने कथित आरोपी के घर पर जाकर पथराव किया। किसी ने इस घटना की सूचना पुलिस और कंट्रोल रूम को दी कि गांव में गोली चल गई। सूचना पर थानाध्यक्ष शिशुपाल शर्मा भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे तथा दोनों पक्षों को शांत किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लिया। एक पक्ष के मुन्ने, विपिन, मोनू, जोगराज व अनिल तथा दूसरे पक्ष के नरेंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष शिशुपाल शर्मा का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। यदि किसी भी पक्ष की तहरीर न आई, तो कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन


खाकी पर परेशान  करने का आरोप 
नहटौर। गांव करीमपुर में दो समुदायों के बीच विवाद होने पर भाजपा सांसद ग्रामीणों से जाकर मुलाकात की। ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस उन्हें परेशान कर रही है। इस मामले को लेकर भाजपाई ग्रामीणों के साथ एसपी देहात से मुलाकात कर निर्दोषों का उत्पीड़न रोकने की मांग की है। तीन दिन पूर्व गांव करीमपुर में देवस्थल पर दीपक जलाने जा रही किशोरियों के साथ छेड़छाड़ होने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया था। दोनों ओर से पथराव हो गया था। पुलिस ने 15 नामजद व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट  दर्ज की थी। 11 लोगों का चालान  भी कर दिया गया था। आरोप है कि पुलिस ने दूसरे समुदाय के खिलाफ मात्र औपचारिक कार्रवाई की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed