फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The remaining life of the cartridge Miss

कारतूस मिस होने से बची जान

Fri, 02 Sep 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 02 Sep 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
नहटौर में पांच नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने डंडा मारकर बाइक सवार ट्रांसपोर्टर को गिरा दिया। बदमाशों ने उससे 17 हजार रुपये की नकदी लूट ली। छीनाझपटी में एक बदमाश का नकाब खुल गया। पहचान होने के शक में बदमाशों ने उसके कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली चला दी। कारतूस मिस होने पर वह शोर मचाता हुआ बदमाशों के चंगुल से छूटकर भाग निकला।
विज्ञापन

गांव तकीपुरा निवासी निपेंद्र कुमार की बस ट्रांसपोर्ट है। बुधवार शाम 7.30 बजे वह नहटौर से अपने गांव जा रहा था। गांव नरगदी नवादा से निकलते ही जंगल के रास्ते में दो नकाबपोश बदमाशों ने डंडा मारकर उसकी बाइक गिरा दी। तीन अन्य बदमाशों ने आगे से आकर उसे दबोच लिया। पांचों बदमाश नकाबपोश थे। ट्रांसपोर्टर से छीना झपटी करते हुए 17 हजार रुपये की नकदी लूट ली। छीनाझपटी में एक बदमाश का नकाब खुल गया। पहचान होने के शक में बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर के कनपटी से तमंचा सटाते हुए गोली चला दी। कारतूस मिस हो जाने से उसकी जान बच गई। शोर मचाते हुए बदमाशों के चंगुल से गांव की ओर भाग गया। 
विज्ञापन

बदमाशों ने उसके पीछे भागते हुए दो फायर भी किए। शोरशराबा सुनकर ग्रामीणों को आता देख बदमाश खेत में घुसकर फरार हो गए। नकाब खुले बदमाश की पहचान पड़ोसी गांव नरगदी नवादा होने के शक में सैकड़ों ग्रामीण गांव में पहुंच गए। ग्रामीणों ने उसकी तलाश भी की। हालांकि कामयाबी नहीं मिली। एसओ अता मोहम्मद ने कहा कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारा चाकू
बिजनौर में युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर सरेशाम एक युवती से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर सीने पर चाकू मारकर घायल कर दिया। युवती की मां ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। एक मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर में बताया कि उसकी बेटी बुधवार को अपनी सहेली के पास रामलीला मैदान स्थित कांशीराम कॉलोनी में गई थी। वहां पर दो युवकों ने उसकी बेटी से छेड़छाड़ की। एक युवक ने तो युवती को अपने साथ चलने के लिए 200 रुपये देने की बात कही। युवती ने विरोध किया, तो युवक ने उससे सरेशाम मारपीट की और सीने पर चाकू से वार कर दिया। युवती के घायल होने पर आरोपी युवक आराम से मौके से चला गया। युवती ने बुधवार को डर के मारे अपने परिजनों को हादसे के बारे में नहीं बताया।  वहीं बिजनौर में चोर ने बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर एलसीडी, जेवर व अन्य सामान की पोटली बांध ली और मकान मालिक की बाइक पर ही रखकर चुराकर ले जाने लगा। मोहल्लेवालों ने चोर की जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। रिंग रोड स्थित शांति विहार कॉलोनी निवासी नरेंद्र तोमर एमआर हैं। पत्नी एक कॉलेज में टीचर हैं। बृहस्पतिवार को दोनों मकान पर ताला लगाकर ड्यूटी पर गए थे। दोपहर करीब दो बजे एक चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed