फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The mother was beaten with sticks and sticks

मां को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला

Sun, 09 Apr 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 09 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
The mother was beaten with sticks and sticks
बिजनौर में मां के हत्यारोपी से पूछताछ करते एसपी अजय कुमार साहनी। - फोटो : अमर उजाला
अफजलगढ़ में गांव अनवरपुर चंडिका में पुत्र ने मां को लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी नशेड़ी है। मां से शराब के लिए पैसा मांग रहा था। मना करने पर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।   
विज्ञापन


गांववासियों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे नशे के हालत में लोकेंद्र पुत्र दिवंगत करन सिंह ने अपनी मां संतोष देवी (65) से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। मां ने पैसे देने से मना कर दिया तो लोकेंद्र ने मां को लाठी-डंडे से पीटने लगा। मां के हाथ-पैर जोड़ने पर भी वह नहीं माना और पीटता ही रहा। वह बेहोश हो गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बेटे ने मां को जिंदा जलाने के लिए घर के बाहर खड़ी ट्रॉली में भरी लकड़ी में आग लगा दी और बेहोशी के हालत में मां को घसीटकर ट्रॉली में डालने का प्रयास किया।
विज्ञापन


यह देख लोगों ने युवक को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन वह बचाव में आए लोगों के ऊपर भी आक्रामक हो गया। किसी तरह ग्रामीणों ने आरोपी को काबू किया और पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और एंबुलेंस बुलाकर बेहोशी की हालत में वृद्ध को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत चिंताजनक होने के कारण डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।  एसआई सत्येंद्र सिंह ने बताया कि वृद्धा के भतीजा नितिन ने लोकेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। गांव वालों ने बताया कि वृद्धा का एक और बेटा है जो दिल्ली में नौकरी करता है और तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


20 साल पहले हो चुुकी थी पति की मृत्यु
गांववासियों ने बताया कि मृतका संतोष देवी के पति की मृत्यु लगभग 20 वर्ष पहले हो चुकी है। ऐसे में संतोष देवी ने ही दो पुत्रों और तीन पुत्रियों को पाला।  तीनों पुत्रियों की शादी कर दी। दोनों पुत्रों में आरोपी लोकेंद्र बड़ा है। छोटा पुत्र कैलाश दिल्ली में नौकरी करता है।

आए दिन करता था मां से मारपीट
गांववासियों का कहना है कि आरोपी युवक आए दिन शराब के लिए पैसों को लेकर मां के साथ मारपीट करता था। यदि गांव को कोई व्यक्ति बीच बचाव करने का प्रयास करता है तो उसे जान से मारने की धमकी देता था। कई बार आरोपी विरोध करने पर गांववासियों से झगड़ा कर चुुका है। दोनों पुत्र अविवाहित हैं।


मृतका के भतीजे ने कराई रिपोर्ट
पुलिस ने बताया कि मृतका के भतीजे नितिन पुत्र विजय सिंह ने घटना की पुलिस में रिपोर्ट कायम कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed