{"_id":"573224854f1c1b0871919baa","slug":"the-military-put-the-home-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी के घर डाला डाका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फौजी के घर डाला डाका
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 11 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
The panic-stricken family robbery
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में बदमाशों ने सोमवार की रात इंद्रलोक कॉलोनी में फौजी और उसके भाइयों के घर में डकैती डालकर सनसनी फैला दी। बदमाशों ने वारदात का विरोध करने पर परिवार के सदस्यों के साथ जमकर मारपीट की।
परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर लाखों की नकदी और जेवरात लूटकर फरार बदमाश हो गए। किरतपुर मार्ग पर स्थित इंद्रलोक कॉलोनी में मेरठ पेपर मिल में कार्यरत सुरेंद्र कुमार और उसका छोटा भाई नरेंद्र, फौज में तैनात योगेंद्र का परिवार एक मकान में साथ रहते है।
योगेंद्र फौज में लेह में तैनात है। सोमवार की रात करीब 12.15 बजे पड़ोस में निर्माणाधीन मकान की सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते आठ-नौ बदमाश घर में घुस आए।
बरामदे का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, तो परिजनों की आंख खुल गई। इसी बीच बदमाशों ने सभी परिजनों को कब्जे में ले लिया। सुरेंद्र और नरेंद्र ने वारदात का विरोध किया।
विज्ञापन
बदमाशों ने दोनों को डंडे से हमला कर घायल कर दिया। सुरेंद्र कुमार के मुताबिक घर में तीनों भाइयों के परिवार के बच्चों समेत 14 सदस्य थे।
बदमाशों ने सबको बंधक बना लिया। बदमाशों ने घर में रखे 78 हजार रुपये , सुरेंद्र की पत्नी रेखा के कुंडल व लौंग व योगेंद्र की पत्नी गीता से सोने के कुंडल व अंगूठी लूट ली। सुरेंद्र का भांजा नवनीत घर से निकल कर भागा, तो घर के बाहर दो बदमाशों ने उसे दबोच लिया।
नवनीत के शोर मचाने पर कॉलोनी में जाग हो गई। कॉलोनी के लोगों के मौके पर पहुंचने से पहले ही बदमाश फरार हो गए। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश की, पर कोई नहीं मिला।
परिजनों के मुताबिक सभी बदमाश युवा थे तथा उनके पास डंडे थे। सुरेंद्र कुमार ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। शहर कोतवाल सतवीर सिंह के मुताबिक बदमाशों की तलाश में पुलिस लगी है। बदमाशों के बारे में पता चला है कि वह शराब के नशे में भी थे। बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।