फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The military put the home robbery

फौजी के घर डाला डाका

Wed, 11 May 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 11 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
The military put the home robbery
The panic-stricken family robbery - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर में बदमाशों ने सोमवार की रात इंद्रलोक कॉलोनी में फौजी और उसके भाइयों के घर में डकैती डालकर सनसनी फैला दी। बदमाशों ने वारदात का विरोध करने पर परिवार के सदस्यों के साथ जमकर मारपीट की।
विज्ञापन


परिवार के सदस्यों को बंधक  बनाकर लाखों की नकदी और जेवरात लूटकर फरार बदमाश हो गए। किरतपुर मार्ग पर स्थित इंद्रलोक कॉलोनी में मेरठ पेपर मिल में कार्यरत सुरेंद्र कुमार और उसका छोटा भाई नरेंद्र, फौज में तैनात योगेंद्र का परिवार एक मकान में साथ रहते है।
विज्ञापन


योगेंद्र फौज में लेह में तैनात है। सोमवार की रात करीब 12.15 बजे पड़ोस में निर्माणाधीन मकान की सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते आठ-नौ बदमाश घर में घुस आए।

बरामदे का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, तो परिजनों की आंख खुल गई। इसी बीच बदमाशों ने सभी परिजनों को कब्जे में ले लिया। सुरेंद्र और नरेंद्र ने वारदात का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने दोनों को डंडे से हमला कर घायल कर दिया। सुरेंद्र कुमार के मुताबिक घर में तीनों भाइयों के परिवार के बच्चों समेत 14 सदस्य थे।

बदमाशों  ने सबको बंधक बना लिया। बदमाशों ने घर में रखे 78 हजार रुपये , सुरेंद्र की पत्नी रेखा के कुंडल व लौंग व योगेंद्र की पत्नी गीता से सोने के  कुंडल व अंगूठी लूट ली। सुरेंद्र का भांजा  नवनीत घर से निकल कर भागा, तो घर के बाहर दो बदमाशों ने उसे दबोच लिया।

नवनीत के शोर मचाने पर कॉलोनी में जाग हो गई। कॉलोनी के लोगों के मौके पर पहुंचने से पहले ही बदमाश फरार हो गए। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की  तलाश की, पर कोई नहीं मिला।


परिजनों के मुताबिक सभी बदमाश युवा थे तथा उनके पास डंडे थे। सुरेंद्र कुमार ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। शहर कोतवाल सतवीर सिंह के मुताबिक बदमाशों की तलाश में पुलिस लगी है। बदमाशों के बारे में पता चला है कि वह शराब के नशे में भी थे। बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed