फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The gang rape of a woman accused

बदमाशों ने महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 24 Jul 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 24 Jul 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
The gang rape of a woman accused
सामूहिक दूष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
चांदपुर में क्षेत्र स्थित कॉलोनी में नकाबपोश बदमाशों ने एक व्यक्ति को बंधक बनाकर उसकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद बदमाश नकदी और जेवर लूटकर फरार हो गए। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों ने मौके पर पहुंचकर महिला के पति को बंधक मुक्त किया। इस घटना की पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात वे अपने परिवार के साथ मकान में सो रहा था। रात करीब 12.30 बजे पांच नकाबपोश घर में घुस आए और तमंचों के बल पर उसे बंधक बनाकर घर में रखे 16 हजार रुपये, सोने के कुंडल और लौंग लूट ली। बदमाशों में से दो ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उनमें से एक बदमाश का नकाब हट जाने से उसकी पहचान हो गई है। पीड़ित ने एक को नामजद करते हुए पांच के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली निरीक्षक फतेह सिंह ने बताया कि महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि मामला रंजिश का है। पीड़ित के भाई का अपनी ससुराल से विवाद चल रहा है। उसकी पत्नी मायके में ही रहती है। करीब ढाई साल पूर्व भाई ने अपनी बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला उसी से जुड़ा हुआ है। दुष्कर्म जैसा मामला संदिग्ध लग रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed