{"_id":"246b9069d31e64a47768abdd02a2f516","slug":"the-devil-in-the-house-saying-juvenile-cheated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में है शैतान कहकर किशोर को ठगा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में है शैतान कहकर किशोर को ठगा
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 24 Sep 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर। तीन युवकों ने एक किशोर को घर में शैतान होने का भय दिखाकर सोने के जेवरात ठग लिए। इस दौरान कुछ लोगों को शक होने पर एक ठग को दबोच लिया, जबकि दो मौका पाकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
मोहल्ला कटारमल निवासी विवेक मित्तल का पुत्र राघव कक्षा नौ का छात्र है। बुधवार दोपहर दो युवक उसे शिव मूर्ति के पास मिले। उसे रोका और उसके पिता, मां और परिवार के अन्य लोगों का नाम बताते हुए कहा कि तुम्हारे घर में रखे सोने चांदी के गहनों में शैतान घुसा हुआ है। इससे उसके माता पिता व परिवार के बाकी लोगों की मौत हो जाएगी।
युवकों ने गहनों से शैतान को निकालने का झांसा देकर उसे गहने लेकर मंडी कोटला में बुलाया। राघव उनके झांसे में आ गया। बिना किसी को बताए घर में रखे सोने के सैट के चार डिब्बे लेकर मंडी कोटला पहुंच गया। उन दोनों युवकों के साथ उनका एक और साथी भी वहां पर मौजूद था। राघव ने चारों डिब्बे उनको दे दिए।
विज्ञापन
पास के ही एक दुकानदार को उन पर शक हुआ तो उसने राघव से पूछताछ की। उसने रोते हुए सारी बात बताई। इस दौरान वहां काफी लोग एकत्र हो गए। लोग जब तक बात समझ पाते दो युवक गहनों के डिब्बे लेकर भाग निकले, मगर एक ठग को लोगों ने दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
पकड़ा गया युवक किरतपुर का बताया जा रहा है। चारों डिब्बों पर रखे गहनों की कीमत लाखों में बताई गई है। पुलिस भागे गए साथियों की तलाश में लगी है।