फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The couple in the car fired eastern Gangnhr

दंपति की कार पूर्वी गंगनहर में पलटी

Sat, 19 Sep 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 19 Sep 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
The couple in the car fired eastern Gangnhr
नजीबाबाद। दंपति की कार पूर्वी गंगनहर में गिर गई। घटना में पति की जान तो बच गई, लेकिन  गर्भवती पत्नी का सुराग नहीं लग सका। घटनास्थल पर पहुंचे महिला के परिजनों ने पुत्री के साथ अनहोनी की आशंका व्यक्त कर घटना को संदिग्ध बताया। युवती के पिता ने दामाद समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल के गांव ढहचंद निवासी देवेंद्र का विवाह मुजफ्फरनगर के थाना पुरकाजी के ग्राम हरिनगर निवासी अतर सिंह की पुत्री सोनिया से 26 जनवरी 2015 को हुआ।  देवेंद्र सिंह विकास खंड कार्यालय नजीबाबाद में तकनीकी सहायक पद पर कार्यरत हैं। देवेंद्र शुक्रवार रात कार यूपी 21वाई 7022 से हरिद्वार से नजीबाबाद लौट रहेथे।
विज्ञापन

एसआई वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात में करीब दो बजे बनवारीपुर नहर पुलिया के पास दंपति की एक कार नहर में गिरने की सूचना मिली।

कार चालक देवेंद्र सिंह नहर पटरी पर औंधे मुंह बेसुध पड़ा था। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।  वहां से परिजन उसे मुजफ्फरनगर ले गए। उधर, क्रेन से कार नहर से बाहर निकालने के साथ देवेंद्र की पत्नी सोनिया की तलाश की, मगर सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार तड़के घटना की सूचना मिलने पर सोनिया के मायके से पिता अतर सिंह, भाई विकास, मिंटू आदि घटनास्थल पर पहुंचे। विकास ने बताया कि सोनिया रक्षाबंधन पर मायके आई थी। इसके बाद देवेंद्र उसे लेने नहीं आया। दोनों में माहौल ठीक न होने का पता चला था।

देवेंद्र बृहस्पतिवार को लेने आया था। वह शुक्रवार को सोनिया को कार से लेकर निकला। अतर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर पुत्री सोनिया के साथ अनहोनी की आशंका व्यक्त कर दामाद देवेंद्र और उसके परिजनों पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया। अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है और न ही सोनिया का ही कोई सुराग हाथ लगा है।

इस मामले में सोनिया के पिता अतर सिंह की ओर से दामाद देवेंद्र, भाई ब्रजेश, मां, भाभी और बहन के खिलाफ दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।


दोस्तों के साथ नहाने गया युवक रामगंगा में डूबा
अफजलगढ़। मुरलीवाला घाट पर दोस्तों के साथ नहाने गया एक युवक रामगंगा नदी में समा गया। सूचना पर पहुंचे लोगों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। देर शाम तक गोताखोर नदी में उसकी तलाश में जुटे थे।

तुरतपुर निवासी 25 वर्षीय अजय गोसांई पुत्र हयात दो अन्य दोस्तों के साथ मुरालीवाला घाट पर रामगंगा नदी में नहाने के लिए गया था। नदी में नहाते समय दोस्त तो बाहर निकल आए, लेकिन अजय नदी में ही डूब गया। घटना की सूचना पर पहुंचकर ग्रामीणों ने युवक की तलाश में गोताखोरों के साथ खोजबीन शुरू की, लेकिन युवक का कोई पता नहीं लगा।

पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश में ग्रामीणों का सहयोग किया। घटना से युवक के परिवार में कोहराम मचा है। युवक के पिता ने बताया कि अक्तूबर में अजय की शादी होने वाली थी। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। उधर इंस्पेक्टर सत्यपाल सिंह का कहना है कि जल्द ही युवक को तलाश लिया जाएगा।

खो नदी में डूबकर किसान की मौत
नगीना/बढ़ापुर। कोटद्वार के बाजार से शुक्रवार की रात सामान लेकर अपने गांव जहानाबाद खोबड़ा लौट रहा किसान खो नदी के रपटे को पार करते समय पानी की तेज धार में बह गया। सुबह किसान का शव नदी के किनारे  मिला।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जहानाबाद खोबड़ा निवासी किसान प्रताप सिंह (40) शुक्रवार को कोटद्वार बाजार में सामान खरीदने गया था। रात वह वहां से अपने गांव लौट रहा था। कोटद्वार और गांव के बीच पड़ने वाली खो नदी के रपटे को पार करते समय पानी की धारा के साथ बह गया।

प्रताप सिंह के घर नहीं पहुंचने पर उनके परिजनों ने रात में ही उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शनिवार सुबह प्रताप का शव रपटे से कुछ दूरी  पर नदी के किनारे मिला।


परिजनों ने शव की शिनाख्त करके पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही नगीना तहसीलदार परमानंद झा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

तहसीलदार ने मृतक किसान के परिवार को दुर्घटना बीमा योजना में आर्थिक सहायता की संस्तुति के लिए शासन को पत्र लिखने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया प्रथम दृष्ट्या लग रहा है किसान की मृत्यु पानी में डूबकर हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed